कुशीनगर: घर के बाहर टहल रही नाबालिग का बदमाशों ने किया अपहरण,ऐसे हुई बरामद

कुशीनगर के पडरौना कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की का बुधवार सुबह बोलेरो सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया।परिजनों के जानकारी देने पर पुलिस तत्काल सक्रिय हो गयी।पुलिस की सक्रियता देख बदमाश उसे कसया थानाक्षेत्र

कुशीनगर,24अगस्त: कुशीनगर के पडरौना कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की का बुधवार सुबह बोलेरो सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया।परिजनों के जानकारी देने पर पुलिस तत्काल सक्रिय हो गयी।पुलिस की सक्रियता देख बदमाश उसे कसया थानाक्षेत्र के सपहा में छोड़कर फरार हो गए।परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया।मामले की छानबीन की जा रही है।

kidnapped girl

जानकारी के मुताबिक,पडरौना सेवरही मार्ग पर स्थित एक गांव की किशोरी बुधवार सुबह घर के बाहर सड़क पर टहल रही थी।तभी बोलेरो सवार बदमाशों ने उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इस खबर के बाद से ही पुलिस सक्रिय हो गयी।सभी थानों पर अलर्ट जारी कर दिया गया।खुद को घिरता देखे बदमाशा लड़की को कसया क्षेत्र के सपहा में छोड़कर फरार हो गए।

इंस्पेक्टर कोतवाली राज सिंह ने बताया कि परिजनों ने तहरीर दी है।तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रर्वाइ की जा रही है।

कुशीनगर में आए दिन अपहरण के मामले देखने को मिल रहे हैं।अभी कुछ दिन पूर्व ही यहां सुबह टहलने निकले व्यापारी का भी अपहरण कर लिया गया था,जिसे बिहार से बरामद किया गया था।ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या इन अपहरणों के तार बिहार से तो नहीं जुड़े हैं? अपहरण करने का तरीका व समय दोनों एक हैं ।इस लड़की का अपहरण भी सुबह टहलते समय किया गया और व्यापारी का अपहरण भी सुबह टहलते समय किया गया।ऐसे में कही एक ही गिरोह का काम तो नहीं?

एसपी कुशीनगर धवल जायसवाल ने कहा कि इस मामले की जानकारी होते ही पुलिसकर्मी सक्रिय हो गए।सभी थानों पर अलर्ट कर दिया गया।बदमाश लड़की को छोड़कर फरार हो गए। केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+