kushinagar: बुआ के लड़के से करनी थी शादी तो बैरंग लौटा दी बारात, विदाई के समय दुल्हन ने खोला राज

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर घटित अजीबो गरीब घटना ने समाज को शर्मसार कर दिया। सात फेरे लेकर जीने मरने की कसम खाने वाली दुल्हन ने शादी की रस्म अदायगी के बाद दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया। जिसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद दूल्हा पक्ष बिना दुल्हन के ही बारात लेकर वापस चला गया। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तमाम तरह की चर्चाओं का दौर जारी रहा।

Kushinagar: Wanted to marry aunts son the wedding procession was returned the bride opened the secret at morning farewell

बुआ के लड़के से चल रहा हैं प्रेम प्रसंग
दरअसल, तमकुहीराज थाना क्षेत्र के विशुनपुरा थाने के गांव चाफ से सजधज कर बारात डूभा के टोला निचलापुर में आयी थी। सभी बाराती मांगलिक कार्यक्रम में खुशी-खुशी जलपान करने के बाद जनवाशा की रश्म अदायगी की गयी। दरवाजे पर शादी जयमाला का कार्यक्रम संपन्न हुआ। दोनों पक्ष बिना विघ्न के खाना खाये व उसी रात अधिकांश बराती वापस व मेहमान अपने घर चले गए थे। सुबह विदाई के समय अजीबो गरीब घटना घटी। सब कुछ ठीक-ठाक होने के बाद दुल्हन ने दूल्हे के घर जाने से इनकार कर दिया।
लड़की पक्ष के तरफ से आए हुए सभी मेहमानों खासकर औरतों ने दुल्हन को बहुत समझाने का प्रयास किया। परंतु वरमाला डाली लड़की सुहागिन होने के बाद भी सबके सामने रहस्य उद्घाटन करते हुए कहां की मेरा प्रेम प्रसंग बुआ के लड़के से चल रहा हैं। मैं जब जाऊंगी तो प्रेमी के घर ही जाऊंगी। इसके बाद घराती व बारातियों में वाद विवाद बढ़ गया।

Kushinagar: Wanted to marry aunts son the wedding procession was returned the bride opened the secret at morning farewell

बुआ का लड़का भी है फरार
विवाद को सलटाने के लिए गांव के संभ्रांत नागरिक सहित ग्राम प्रधान व अन्य लोगों ने पंचायत की, जिसके बाद वर पक्ष सारा सामान वापस लेकर खाली हाथ मुंह लटकाए वापस चले गये। वही लड़की के घर वालों ने लड़की की जिद पर सोमवार की सुबह बुआ के घर पहुंचा दिया। यह भी सूचना मिली है कि बुआ का लड़का रविवार की रात्रि से ही घर से फरार हो गया है। जिसकी घर वाले तलाश में जुटे हैं। सामाजिक दृष्टिकोण से समाज पर इस शादी विच्छेद का गहरा प्रभाव पड़ा है। वही इस घटना को लेकर क्षेत्र में तमाम तरह की चर्चाएं हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+