चर्चित कुलदीप हत्याकांड का खुलासा, शादी टूटी तो युवती से रिश्ते की जिद में गई जान
Kushinagar

युवती के परिजनों ने शादी से कर दिया था इंकार
एसपी नार्थ गौरव वंशवाल ने बताया कि लखीमपुर खीरी जनपद के थाना क्षेत्र नरदी के पसगंवा निवासी कुलदीप यादव की शादी कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी क्षेत्र के रूदवलिया गांव निवासी बिकाऊ यादव की पुत्री कविता के साथ तय हुई थी। बाद में युवती के परिजनों ने शादी से इंकार कर दिया, लेकिन उसके बाद भी कुलदीप का रूदवलिया गांव पहुंच कर युवती से मिलने का सिलसिला नहीं रुका।

समझाने की थी कोशिश
आठ मार्च को युवती के घर वालों ने उसे घर बुलाया और समझाने की कोशिश की। लेकिन कुलदीप उसी युवती के साथ शादी करने की जिद पर अड़ गया। युवती के भतीजे राजकुमार यादव उर्फ मंटू ने रात में ही तमंचे से सिर में गोली मार कर कुलदीप की हत्या कर दी। बाद में युवती के भाई नरेंद्र यादव के सहयोग से शव को बोरे में रख कर कुबेर स्थान क्षेत्र के पचरूखिया के पास बांसी नदी में फेंक दिया था।

चाचा-भतीजे ने मारी गोली
नौ मार्च को पुलिस ने सूचना के आधार पर शव को बरामद करके पोस्टमॉर्टम कराया। पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही थी। पुलिस ने साक्ष्य संकलन के बाद हत्या में शामिल राजकुमार यादव उर्फ मंटू और उसके चाचा नरेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की यहीं कहानी बताई। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा पुलिस ने बरामद किया। आरोपियों को जेल भेज दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications