Kushinagar: यूपी से बिहार ले जाई जा रही थी पशुओं की बड़ी खेप, पुलिस ने की यह बड़ी कार्रवाई
कुशीगनर जिले के तरयासुजान में मंगलवार को पुलिस व पशु तस्करों में मुठभेड़ हो गयी। जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगने से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Kushinagar News: कुशीनगर पुलिस ने मंगलवार भोर में पशु तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तरया सुजान बार्डर पर पशुओं से भरा कंटेनर जो बिहार जा रहा था को रोकने का प्रयास किया। लेकिन कंटेनर पर सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरु कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक पशु तस्कर को पैर में गोली लग गयी। पुलिस ने 14 पशुओं को बरामद किया है।
एसओ तरया सुजान आर के सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि मंगलवार भोर में पशुओं से भरा एक कंटेनर कुशीनगर का बार्डर पार करते हुए बिहार में प्रवेश करेगा। इसी सूचना के आधार पर स्वाट प्रभारी सुशील कुमार शुक्ला और तमकुहीराज अपराध निरीक्षक अरविंद यादव के साथ पुलिस की संयुक्त टीम फोरलेन के बहादुर चेकपोस्ट के पास चेकिंग करने लगी। इसी बीच एक कंटेनर आती दिखाई दी जिसे रोकने का प्रयास किया गया। कंटेनर किनारे खड़ी कर उसमें बैठे सभी लोग भागने लगे। भागने के दौरान बदमाश पुलिस पर फायरिंग करने लगे। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में इधर से भी फायरिंग शुरु कर दी। इस फायरिंग में गोली एक बदमाश के पैर में जा लगी और वह गिर गया। जिसका इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। इस मामले में आगे की छानबीन की जा रही है।
घायल आरोपी की पहचान गयासुद्दीन कुरैशी सलेमपुर गंगागंज, थाना गोसाईगंज, लखनऊ के रुप में हुई है। इसके पास से पुलिस ने तमंचा व कारतूस भी बरामद किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications