कुशीनगर: धान खरीद में सामने आया बड़ा खेल, तीन पर FIR के निर्देश, SDM से मांगा गया स्‍पष्‍टीकरण

कुशीनगर। उत्‍तर प्रदेश के कुशीनगर में धान खरीद को लेकर बड़ा खेल सामने आया है। दो क्रय केन्द्रों ने ऐसे किसान से 1084 कुंतल धान खरीद लिया, जिसके पास खेती की जमीन ही नहीं है। यही नहीं, इस किसान से 22 हजार कुंतल धान खरीदने की तैयारी थी। एसडीएम के स्तर से सत्यापन कर खरीद की मंजूरी भी दे दी गई थी। खरीद पोर्टल से शासन स्तर पर शक होने के बाद हुआ मामले की जांच कराई गई। जांच में दोषी पाए जाने के बाद डीएम ने इस मामले में एक जालसाज किसान, दो क्रय केंद्र प्रभारी व हाटा तहसील के कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है। साथ ही, गलत सत्यापन के आरोप में एसडीएम हाटा प्रमोद कुमार तिवारी के खिलाफ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

Fraud in purchase of paddy in kushinagar uttar pradesh

दरअसल, धान क्रय केंद्र पैकौली और पैकौली एट करमहा केंद्र पर किसान प्रिंस कुमार सिंह ने कुल 1084 कुंतल धान का विक्रय किया था। खरीद पोर्टल पर एक ही किसान के नाम 1084 कुंतल धान तौल पर शक हुआ, जिसके बाद खाद्य आयुक्त ने डीएम से पूरे मामले की जांच कराने के लिए लेटर भेजा। डीएम ने जांच के लिए एडीएम विन्ध्यवासिनी राय और डिप्टी आरएमओ विनय प्रताप सिंह की दो सदस्यी टीम गठित की। जांच के बाद टीम ने डीएम को रिपोर्ट सौंपी, जिसमें कहा गया किसान द्वारा अपने पंजीयन में अपनी भूमि के विवरण में जिन अकाउंट नंबरों को दर्ज किया है, उसमें न तो किसान प्रिंस कुमार सिंह का नाम दर्ज है और न ही उनके पिता का नाम है। जो भी खाता धारक हैं वे रधिया देवरिया ग्राम के किसान हैं, जबकि प्रिंस कुमार सिंह हाटा तहसील के पैकौली गांव का निवासी है। जांच टीम ने रिपोर्ट में बताया कि किसान के नाम से पंजीयन में दर्ज गाटा खंख्या उसकी जमीन ही नहीं है। फर्जीवाड़ा के इस मामले में दोनों क्रय केंद्र के प्रभारी, एसडीएम कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर और किसान प्रिंस कुमार सिंह दोषी हैं।

इस मामले में गड़बड़ी सामने आने के बाद डीएम ने जालसाजी करने वाले किसान, हाटा तहसील के कंप्यूटर ऑपरेटर, धान क्रय केंद्र पैकौली एवं पैकौली एट करमहा केंद्र प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश जिला प्रबंधक पीसीयू को दिए गए हैं। एसडीएम हाटा के खिलाफ नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। डीएम एस राजलिंगम ने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी होगा उसको बख्शा नहीं जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+