Kushinagar News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से टैंपो सवार चार की मौत
Kushinagar News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां इलाज करा कर गोरखपुर से कुशीनगर लौट रहे चार लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गयी है जबकि चार लोग गंभीर रुप से घायल हैं। घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर से रविवार देर रात आंख का ऑपरेशन कराकर कुशीनगर के हाटा कोतावाली क्षेत्र के रहने वाले सभी लोग टैंपों से घर लौट रहे थे। हाटा कोतवाली क्षेत्र के जोल्हिनिया चौराहे के पास किसी अज्ञात वाहन ने टैंपो को टक्कर मार दी। इस घटना के बाद आस-पास के लोग इकठ्ठा हो गए। उन्होंने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गयी थी। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें जिला अस्पलात रेफर कर दिया गया।

हाटा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों का इलाज चल रहा है। टक्कर मारने वाले का कुछ पता नहीं चला है। मामले की छानबीन की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications