RPN सिंह के जाते ही कांग्रेस में भगदड़, पडरौना से घोषित प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने दिया इस्तीफा
कुशीनगर, 25 जनवरी: पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह के पार्टी छोड़ने और बीजेपी में शामिल होने के बाद कांग्रेस में भगदड़ मच गई है। खबर है कि आरपीएन सिंह के साथ पडरौना से कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह भी पार्टी का साथ छोड़ दिया है। कुशीनगर कांग्रेस के बड़े पदाधिकारी भी उनके साथ जाएंगे।

कांग्रेस के कुशीनगर जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
कांग्रेस के कुशीनगर जिलाध्यक्ष ने इस्तीफा दे दिया है। राजकुमार सिंह ने अपने त्याग पत्र में कहा कि वह 'तत्काल प्रभाव' से पद से इस्तीफा दे रहे हैं। पडरौना सीट से पार्टी के उम्मीदवार मनीष जायसवाल 'मंटू' ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। जायसवाल ने कहा, "मुझ पर विश्वास करने के लिए मैं पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं, हालांकि, वर्तमान परिस्थितियों में मैं चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा। मैं अपना चुनावी टिकट वापस करना चाहता हूं और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा देना चाहता हूं।" त्याग पत्र में यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को संबोधित किया गया है।
मनीष जायसवाल कौन हैं?
कभी स्वामी प्रसाद मौर्य के करीबी रहे मनीष जायसवाल 2012 में बसपा के चुनाव चिन्ह पर तमकुहीराज विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन उनको हार का सामना करना पड़ा था। 2017 विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने बसपा का दामन छोड़ कर आरपीएन सिंह के साथ कांग्रेस का हाथ पकड़ लिया था। 2017 विधानसभा चुनाव में मनीष जायसवाल की मां शिवकुमारी देवी पडरौना सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बनीं, लेकिन उन्हें भी हार का सामना करना पड़ा। मनीष जायसवाल युवाओं के बीच लोकप्रिय हैं। मनीष जायसवाल स्नातक तक की पढ़ाई की है।
आरपीएन सिंह के पार्टी छोड़ने पर कांग्रेस ने क्या कहा?
आरपीएन सिंह के पार्टी छोड़ने पर कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, 'कांग्रेस पार्टी जो लड़ाई लड़ रही है वो सिर्फ बहादुरी से लड़ी जा सकती है। इसके लिए हिम्मत और ताकत चाहिए। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि कायर लोग यह लड़ाई नहीं लड़ सकते।'












Click it and Unblock the Notifications