Kushinagar News: तेज रफ्तार ने ले ली तीन दोस्तों की जान,गांव में मातम

जरा सी असावधानी और तेज रफ्तार ने एक ही गांव के तीन दोस्तों की जिंदगी छीन ली।कुशीनगर के विशंभ्ररपुर गांव के रहने वाले तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गयी है। पकड़िहवां नहर के पास बुधवार को एक ही बाइक से घूमने निकले ब

कुशीनगर,1सितंबर: जरा सी असावधानी और तेज रफ्तार ने एक ही गांव के तीन दोस्तों की जिंदगी छीन ली।कुशीनगर के विशंभ्ररपुर गांव के रहने वाले तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गयी है। पकड़िहवां नहर के पास बुधवार को एक ही बाइक से घूमने निकले बलवंत गुप्ता, भरत कुशवाहा व मधुबन प्रजापति की सड़क हादसे में मौत हो गई। नियंत्रण खोने से बाइक डिवाइडर से टकरा गई थी।बच्चे पिता के आने का इंतजार कर रहे है।गांव में मातम पसरा है।

accident

जानकारी के मुताबिक,मधुबन, बलवंत व भरत जिगरी दोस्त थे।हमेशा एक साथ ही रहते थे।बुधवार को भी किसी काम से एक साथ निकले थे।बाइक की स्पीड तेज थी और उन्होंने हेलमेट भी नहीं पहन रखा था।तेज रफ्तार बाइक का नियंत्रण बिगड़ गया और वह डिवाइडर से जा टकराई।इसके बाद तीनों दोस्त सिर के बल सड़क पर जा गिरे।उनके सिर में गंभीर चाेट लगने से तीनों की मौत हो गयी।

तीनों विवाहित हैं और उनके छोटे-छोटे बच्चे हैं। भरत की पत्नी बिंदू बेसुध पड़ी थीं तो उनकी गोद में दो वर्ष का पुत्र शिवम है। गर्भ में भी बच्चा पल रहा है। घर वालों की मानें तो आज ही कल में डॉक्टर ने डिलीवरी की तारीख दी है। मृत बलवंत के क्रमश: 10 वर्ष विपुल, सात वर्ष प्रिंस और चार वर्ष अनुज सहित तीन संतानें हैं। पत्नी शीला के सिर पर इन अबोध बच्चों की जिम्मेदारी पहाड़ बन कर टूटी है। मधुबन की पत्नी मीना अपने तीन बच्चों को गोद में लिए दहाड़ें मारकर रो रही थीं। हर कोई दुखी मन नियति के क्रूर खेल को कोस रहा था।

सड़क दुर्घटना के शिकार भरत की पत्नी बिंदू, बलवंत की पत्नी शीला व मधुबन की पत्नी मीना ने पति के लंबी उम्र और अपनी सुहाग की रक्षा के लिए बीते मंगलवार को ही तीज का निर्जला व्रत रखा था। एक ही गांव के तीन लोगों की मौत से गांव में मातम है।लोग इस घटना से हैरान हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+