ये महिलाएं रोज यूं जाती हैं 'मौत' के करीब, जानिए इनकी मजबूरी की वजह
Kota news, कोटा। पेट की खातिर एक आदमी दूसरे आदमी को आपस में मरने-मारने पर उतारू हो जाता है। वहीं कुछ लोग पेट की आग की खातिर अपनी जान की परवाह किए बिना अक्सर अपने लिए रोजी-रोटी का जुगाड़ करते नजर आते हैं।

ऐसा ही एक मामला कोटा जिले में चम्बल नदी के किनारे बसे शिवपुरा इलाके का है। यहां एक समुदाय के कुछ परिवार की महिलाएं हर रोज अपने परिवार का पेट भरने के लिए जान की परवाह किये बिना ट्यूब के सहारे चम्बल नदी को पार कर जंगलों में लकड़ियां लेने जाती हैं। शाम को लकड़ियां लेकर लौटती हैं। खतरों से भरी इस चम्बल नदी को पार करना इनका शौक नहीं बल्कि इनकी मजबूरी बन चुकी है। ऐसा नहीं कि इन्हें इसका कोई खौफ नहीं हो, लेकिन क्या करें। पापी पेट का जो सवाल है।
ये भी पढ़ें: विंग कमांडर अभिनंदन की पाक से वापसी पर जयपुर के युवक ने किया आपत्तिजनक कमेंट, मचा बवाल

ट्यूब में हवा भरकर उसे चम्बल में डालकर जंगलों में पहुँचते हैं
कोटा शहर के शिवपुरा की कई महिलाएं और बच्चे अपना पेट पालने की खातिर ट्रकों की ट्यूब में हवा भरकर उसे चम्बल में डालकर हर रोज सुबह 8 बजे चम्बल के दूसरे सिरे पर जंगलों में पहुँचते हैं और वहां से लकड़ियाँ काटकर शाम को 4 बजे वापस फिर ट्यूब के सहारे इस किनारे पर आते हैं और उन लकड़ियों को जलाकर अपने परिवार के लिए दो वक्त की रोजी-रोटी का इंतेजाम करते हैं।

चम्बल की गहराई यहाँ पर 130 फीट
बता दें कि चम्बल की गहराई यहाँ पर 130 फीट है और चौड़ाई लगभग 800 मीटर है। यदि यहाँ कोई डूब जाए तो उसका पता लगाने में ही हफ्तों लग जाएंगे। साथ ही चम्बल नदी का यह इलाका घड़ियाल अभ्यारण क्षेत्र में आता है, जिसमें सैंकड़ों की तादाद में बड़े-बड़े मगरमच्छ व घड़ियाल हैं, जो कभी भी इनको नुकसान पहुंचा सकते हैं।

किसी भी महिला को तैरना तक नहीं आता
इनमें से किसी भी महिला को तैरना तक नहीं आता जबकि इन महिलाओं के आधे पैर हमेशा पानी में डूबे रहते हैं। उसके बाद भी ये महिलाएं जोखिम भरा काम कई सालों से करते आ रही हैं। इनके द्वारा जुगाड़ की इस नाव में इस्तेमाल की जाने वाली ट्यूब कभी बीच नदी में पंचर हो जाए या कोई जलिए जीवजन्तु इनपर हमला बोल दे या फिर इनमें से किसी का बैलेंस गड़बड़ा जाए तो आप सोच सकते हैं कि इसका खामियाजा इनको किस तरह से भुगतना पड़ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications