पुलवामा हमला: शहीद हेमराज मीणा की वीरांगना बोलीं-'मेरे पति को मारने वालों की लाशें बिछा दो...'
Kota News, कोटा। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी की शाम को सीआरपीएफ काफिले पर हुए अब तक के सबसे बड़े आतंकी हमले में राजस्थान के पांच जवान शहीद हुए हैं। शहीदों की पार्थिव देह शनिवार को उनके घरों में पहुंचेंगी। इधर, आतंकवाद के खिलाफ शहीद परिजनों के दिलों में जबरदस्त गुस्सा है।

राजस्थान के कोटा जिले के सांगोद के शहीद हेमराज मीणा की पत्नी ने सरकार से कहा है कि उसे पुलवामा हमले को लेकर सरकार की निंदा नहीं चाहिए। सरकार कुछ देना चाहती है तो बस इतना कर दें कि जिन आतंकवादियों ने उसका सुहाग उजाड़ा है, उनमें से एक भी जिंदा नहीं बचना चाहिए। उन सबकी लाशें बिछा दो। उन्होंने बुजुर्ग माता-पिता से उनका बेटा और मासूम बच्चों से पिता छीना है।
'आतंकियों को आकाओं को मुंह तोड़ जवाब दो'
मीडिया रिपोर्टर्स के अनुसार पति हेमराज मीणा की शहदात की खबर मिलने के बाद रातभर हिम्मत दिखाने वाली वीरांगना मधू आखिर खुबह टूट गई और जब भी उसे होश आता है तब वह सिर्फ सरकार से यही मांग कर रही है कि जब तक आतंकवाद और आतंकियों को पनाह देने वाले आकाओं को मुंह तोड़ जवाब नहीं दे दो तब तक हमें मुंह मत दिखाना।

बेटे बोले-हम लेंगे पापा की शहादत का बदला
शहीद हेमराज मीणा के दो बेटे हैं ऋषभ और अजय। दोनों बेटों के दिलों में भी जबरदस्त गुस्सा है। अजय ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह बड़ा होकर इंडियन आर्मी में जाएगा और पापा की शहादत का बदला लेगा। वहीं ऋषभ ने कहा कि पापा कहते थे कि मैं अच्छे से पढ़ाई करूं।
मैं उनका सपना करूंगा। पढ़ाई के पास पुलिस में भर्ती होकर देश के गद्दारों को सबक सिखाऊंगा। वहीं शहीद की बेटी रीना का कहना है कि देश के नेता कुछ नहीं करते। शहादत पर तो सब आंसू बहाने आते हैं। इसके बाद कोई भी नेता शहीद परिवारों की सुध नहीं लेता।

Pulwama Attack में राजस्थान के ये सपूत भी हुए शहीद
पुलवामा हमले में देश के 44 जवानों के साथ ही राजस्थान के भी पांच सपूत शहीद हुए हैं। इनमें कोटा के हेमराज मीणा के अलावा जयपुर के रोहिताश लाम्बा, धौलपुर के भागीरथ सिंह, राजसमंद के नारायण लाल गुर्जर, भरतपुर के जीतराम गुर्जर शामिल है। आतंकी हमले के खिलाफ पूरे राजस्थान में जबरदस्त गुस्सा है। लोग सड़कों पर उतर कर पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन करने के साथ-साथ प्रधानमंत्री मोदी से पुलवामा हमले के बदले की मांग कर रहे हैं।
-
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश












Click it and Unblock the Notifications