रुखसार मौत प्रकरण कोटा: दस दिन बाद कब्र से निकाला गया दो बच्चों की मांं का शव
कोटा, 26 अगस्त। राजस्थान के कोटा जिले के बोरखेड़ा पुलिस थाना क्षेत्र में दस दिन पहले हुई एक विवाहिता की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। आज कब्रिस्तान से मृतका के शव को बाहर निकाला गया है। पीहर पक्ष ने मृतका के पति और ससुराल वालों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए कोटा पुलिस अधीक्षक को परिवाद दिया था। भीलवाड़ा जहाजपुर कस्बा के अमरगढ़ निवासी रुखसार (29) की 16 अगस्त को घर मे ही मौत हुई थी।

रुखसार की 10 साल पहले बोरखेड़ा के मन्ना कॉलोनी निवासी रशीद के साथ शादी हुई थी। रुखसार के दो बच्चे हैं।मृतका रुखसार के भाई फिरोज ने बताया कि 16 अगस्त को रुखसार की मौत की सूचना पर कोटा आए थे, लेकिन ससुराल वालों ने रुखसार का चेहरा देखने नहीं दिया। रातों रात उसका शव दफना दिया।
वहीं, इस मामले में ससुराल वालों ने बताया कि रुखसार ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी जबकि उसके भाई फिरोज का कहना है कि उसकी बहन सुसाइड नहीं कर सकती। उसकी हत्या कर शव रातों रात दफना दिया गया। पीहर पक्ष द्वारा मजिस्ट्रेट से परिमशन लेने के बाद शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications