कोटा: NEET Aspirant धनेश ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 4 दिनों में आए दो सुसाइड के मामले
डेढ महीने पहले बुलंदशहर से NEET की तैयारी के लिए कोटा पहुंचे धनेश कुमार शर्मा ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। कोटा में स्टूडेंट सुसाइड का ये दूसरा मामला है।

राजस्थान की कोचिंग सिटी कही जाने वाली कोटा जहां अपनी स्टडीज के लिए फेमस है। वहीं, इस शहर में छात्रों के आत्महत्या करने की खबरें भी काफी आती हैं। ऐसा ही मामला कोटा शहर के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के लैंडमार्क सिटी इलाके से आया है, जहां एक 15 वर्षीय छात्र धनेश शर्मा ने पंखे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। ये एक सप्ताह में दूसरी सुसाइड का मामला सामने आया है।
बुलंदशहर के खुर्जा कस्बा के रहने वाले धनेश कुमार शर्मा 11वीं कक्षा का छात्र था और बीते एक महीने पहले ही कोटा में NEET की तैयारी के लिए आया था। गिर्राज रेजीडेंसी हॉस्टल में रहने वाले स्टूडेंट धनेश आज सुबह अपने रूम से बाहर नहीं निकला। उसने रात को कोचिंग क्लास ली और खाना खाने के बाद रूम में चला गया।
सुबह मां के कई बार कॉल करने पर भी फोन नहीं उठा तो कोटा में बुलंदशहर के रहने वाले एक बच्चे को हाल चाल लेने के लिए भेजा।
क्षेत्राधिकारी डीएसपी शंकर लाल ने बताया कि लड़का और हॉस्टल वार्डन धनेश शर्मा के रूम में गए जहां उसे उन्होंने पंखे से लटका हुआ पाया। प्रथम दृष्टता मामला पढ़ाई के तनाव और घर की याद को लेकर सुसाइड का नजर आ रहा है। हालांकि, मृतक छात्र के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव को मुर्दाघर में रखा गया है। माता पिता के आने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जाएगी। वहीं, बता दें कि धनेश चार बड़ी बहनों में अकेला भाई था। धनेश के पिता इलेक्ट्रीशियन और मां सरकारी टीचर हैं।
कोटा में बीते चार दिन के अंदर दूसरी सुसाइड का मामला सामने आया है। बीते सोमवार को बेंगलुरु के रहने वाले 22 साल के मोहम्मद नसीद ने बहुमंजिला इमारत की दसवीं मंजिल से कूदकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications