राजस्थान के कोटा में बड़ा हादसा, चंबल नदी में गिरी कार, दूल्हा समेत 9 की मौत

जयपुर, 20 फरवरी। राजस्थान के कोटा शहर में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां कार अनियंत्रित होकर चंबल नदी में गिर गई। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार कार में सवार लोग एक शादी में जा रहे थे, इसी दौरान कोटा में छोटी पुलिया पर कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। हादसे के बाद क्रेन की मदद से कार को नदी से बाहर निकाला गया, मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कोटा पुलिस ने बताया कि अभी तक चंबल नदी से कुल 9 शवों को निकाला गया है। इस हादसे में दूल्हे की भी मौत हो गई है, वह भी कार में सवार था और वह उज्जैन शादी में जा रहे थे।

accident

Recommended Video

    Rajasthan Kota Accident: चंबल नदी में पलटी कार, दूल्हे समेत 9 लोगों की गई जान | वनइंडिया हिंदी

    इस हादसे पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शोक जाहिर किया है। रिपोर्ट के अनुसार बाराती सवाई माधोपुर से आज सुबह तकरीबन 5.30 बजे उज्जैन के लिए रवाना हुए थे, लेकिन इस दौरान नयापुरा पुलिया के पास कार हादसे का शिकार हो गई और चंबल नदी में गिर गई। कार में सवार लोगों ने कार के शीशे खोलने की कोशिश की, लेकिन सिर्फ एक ही शीशा खुल सका, जिसकी वजह से मौके पर ही 7 लोगों की कार में ही मौत हो गई, बल्कि दो लोगों के शव दूर नदी में बह गए। स्थानीय लोगों ने इस हादसे की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद राहत और बचाव का कार्य शुरू हो सका।

    पुलिस ने गोताखोरों की टीम को नदी में उतारा, जिन्होंने कुल 9 शवों को अभी तक बरामद किया है। पुलिस की टीम अभी भी इस बात की जांच कर रही है कि कार में कुल कितने लोग सवार थे और अभी कितने लोग लापता हैं। सभी शवों को एमबीएस अस्पताल में रखा गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए प्रशासन को निर्देश दिया है कि पीड़ितों की पूरी तरह से मदद की जाए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+