Kota अस्‍पताल: ICU में मरीज के ऑक्‍सीजन मास्‍क में आग लगने से मौत, DC शॉक के दौरान हादसा

राजस्‍थान में कोटा के एमबीएस अस्‍पताल के आईसीयू में भर्ती मरीज वैभव शर्मा की ऑक्‍सीजन मास्‍क में आग लगने से मौत हो गई। पिछले वर्ष यहां एक महिला मरीज की पलकें चूहे ने कुतर दी थी।

राजस्‍थान के कोटा स्थित एमबीएस अस्‍पताल के आईसीयू में भर्ती मरीज की ऑक्‍सीजन मास्‍क में आग लगने की वजह से मौत हो गई।

मरीज की मौत के बाद उसके परिजनों ने मुर्दाघर के बाद प्रदर्शन किया और एमबीएस अस्‍पताल कोटा प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

kota news hospital

जानकारी के अनुसार कोटा के एमबीएस अस्‍पताल के आईसीयू में भर्ती मरीज वैभव शर्मा को डॉक्‍टर-स्‍टाफ डायरेक्‍टर कॉर्डियो शॉक दे रहे थे। तभी ऑक्‍सीजन मास्‍क ने आग पकड़ ली।

ऑक्‍सीजन मास्‍क में आग लगने की वजह से मरीज वैभव शर्मा का चेहरा व गर्दन बुरी तरह से जल गए। आग से पिघलकर मास्‍क मरीज के चेहरे पर चिपक गया। उसके बाद वैभव की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार कोटा के अनंतपुरा तालाब गांव निवासी वैभव शर्मा को पेट दर्द की शिकायत होने पर पर परिजनों ने उसे कोटा के सरकारी अस्‍पताल में भर्ती करवाया था।

kota news

दस जुलाई को ऑपरेशन के बाद वार्ड में शिफ्ट किया गया था। बुधवार दोपहर तीन बजे तबीयत बिगड़ने पर उसे आईसीयू में ले जाया गया। रात दस बजे घबराहट होने पर ऑक्‍सीजन मास्‍क लगाकर स्‍टाफ ने डीसी शॉक दिया।

मीडिया से बातचीत में अस्‍पताल अधीक्षक डॉ.
आरपी मीणा ने बताया कि आईसीयू में भर्ती मरीज वैभव शर्मा की धड़कपन बंद हो गई थी। ऑक्‍सीजन प्रेशर से उसके शरीर तक पहुंचाई जा रही थी। कोटा मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने चार प्रोफेसर की जांच कमेटी गठित की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+