पूर्व MLA ने इंजीनियर को पिलाया फ्लोराइड युक्त पानी, बोले-'इससे बीमार हो रहे लोग, आप भी पीकर देखो'
कोटा, 27 दिसम्बर। राजस्थान कोटा से भाजपा के पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत ने जलदाय विभाग के एडिशनल चीफ इंजीनियर महेश जांगिड़ को जबरन फ्लोराइड युक्त पानी पिला दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

बता दें कि कोटा के धाकड़ खेड़ी व गणेशपुरा समेत आस-पास के गांवों में पीएचईडी की जलापूर्ति व्यवस्था गड़बड़ है। पूर्व विधायक राजावत का आरोप है कि जहां पानी सप्लाई हो रहा है। वहां फ्लोराइड युक्त पानी है। इसी शिकायत लेकर पूर्व विधायक राजावत, ग्रामीण और उनके समर्थक प्रदर्शन करने पीएचईडी डिपार्टमेंट पहुंचे।
पूर्व विधायक अपने साथ एक बोतल में फ्लोराइड युक्त पानी भी लाए। उन्होंने एडिशनल चीफ इंजीनियर को पानी की बोतल पकड़ाते हुए कहा कि इसे पीकर देखना पड़ेगा। बोतल में गांव से भरकर लाया गया फ्लोराइड युक्त पानी था। लोगों ने भी शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्हें जबरन पानी पिलाया।
इस संबंध में एडिशनल चीफ इंजीनियर महेश जांगिड़ का कहना है कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत जिन इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं हो रही। ऐसे में वहां पानी पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। लाइन बिछाई जा रही है। साथ ही फ्लोराइड युक्त पानी को लेकर लोगों में गलतफहमी है।












Click it and Unblock the Notifications