Deshraj Poswal: BJP नेता देशराज पोसवाल की वर्क आउट करते मौत, सबको रुला रहे आखिरी शब्द
BJP Leader Deshraj Poswal Last Word: राजस्थान भाजपा ने अपने युवा नेता देशराज पोसवाल को खो दिया। कोटा के जवाहर नगर इलाके में रहने वाले देशराज की जिम में वर्क करते समय तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।
35 वर्षीय देशराज पोसवाल पूरी तरह से फिट थे। रोजाना जिम में वर्क आउट किया करते थे। बॉडी बिल्डर के रूप में पहचान बना चुके देशराज की मौत से भाजपा में भी शोक की लहर है।

देशराज पोसवाल की मौत के बाद उनके आखिरी शब्द हर किसी को रुला रहे हैं। अस्पताल में उपचार के दौरान पोसवाल ने अपने भाई से कहा था कि 'मुझे 10 मिनट में बचा सको, तो बचा लो। नहीं तो मैं मर जाऊंगा।'
बता दें कि देशराज पोसवाल लंबे समय से भाजपा में सक्रिय थे। इन दिनों वे भाजपा के ओबीसी मोर्चा के कोटा शहर उपाध्यक्ष थे। सोशल मीडिया पर भी देशराज की तगड़ी फैन फॉलोइंग थी।

कहते हैं कि देशराज पोसवाल को बॉडी बिल्डिंग और स्टंट दिखाने का काफी शौक था। कोटा में होने वाले सार्वजनिक समारोह में वे पावर बाइक को अकेले ही उठा लिया करते थे। हाथों से ट्रैक्टर तक को खींच देते थे।
देशराज पोसवाल की मौत की असली वजह अभी तक सामने नहीं आई है। परिवार वालों के अनुसार उन्हें सिर्फ खांसी-जुकाम था। जबकि डॉक्टर का कहना है कि पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता लगाया जा सकता था। लेकिन, परिजनों ने इससे इनकार कर दिया।

परिजनों के अनुसार देशराज पोसवाल को पिछले तीन दिन से खांसी व सामान्य जुकाम था। रोजाना की तरह दो घंटे तक जिम करने के बाद कल रात घर लौटे। कुछ देर सोफे पर आराम और फिर अचानक तबीयत बिगड़ गई।
परिजनों उनके अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने प्रारंभिक रूप से मौत का कारण पल्मोनरी एम्बोलिज्म यानी फेफड़ों की धमनियों में खून के थक्के के कारण रुकावट आना माना है। उनका बीपी और ईसीजी पूरी तरह से नॉर्मल थी। हार्ट अटैक जैसे भी कोई संकेत नहीं मिले हैं।












Click it and Unblock the Notifications