कोटा में भाजपा कार्यकर्ता की घर के बाहर लोहे के पाइप से पीट-पीटकर हत्या
कोटा, 26 फरवरी। राजस्थान के कोटा के कैथूनीपोल पुलिस थाना इलाके में शुक्रवार देर शाम भाजपा कार्यकर्ता हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त विक्की आर्य के रूप में हुई है। वारदात को विक्की आर्य के घर के बाहर अंजाम दिया गया है।

डीएसपी अमर सिंह ने बताया कि कोटा के पुरानी साबरमती में रहने वाला विक्की आर्य (28) शाम साढ़े बजे बार घर से बाजार जाने के लिए बाइक से निकला था।
घर से निकलते ही पहले से घात लगाकर बदमाशों ने उसे रोका। घबराकर विक्की बाइक छोड़कर भाग गया। इसके बाद बदमाशों ने पीछा कर घर से 200 मीटर दूर उसे बेरहमी से पीटा। इसके बाद वे फरार हो गए। परिजनों ने विक्की को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कोटा भाजपा कार्यकर्ता विक्की पर हमला क्यों और किसने किया। इसका पता नहीं चल पाया है। हमले में 7-8 लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। कोटा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें जगह जगह छापे मार रही हैं।
{document1}
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने मामले के तुरंत बाद ही दो बदमाशों राज और निखिल को नामजद करके डिटेन कर लिया हैं। दो युवकों बनवारी और अर्जुन को नामजद किया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों और विक्की के बीच कुछ समय से रंजिश चल रही थी। दिसंबर में विक्की के गुट के दोस्तों ने बनवारी नामक युवक से झगड़ा किया था। जिसमें बनवारी व अन्यों के चोटे आई थी और अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।
उक्त मामले में पुलिस ने शिकायत मिलने पर विक्की के गुट वाले दोस्तों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कोर्ट में चालान पेश किया था। लेकिन, उस पूरे मामले में विक्की का नाम नहीं आया था और न पुलिस ने उसे नामजद किया और न गिरफ्तार किया था।












Click it and Unblock the Notifications