Bewafa Chai Wala: पत्‍नी ने की बेवफाई तो पति बना बेवफा चाय वाला, टी-स्‍टॉल को मानता 'टूटे दिलों का अस्‍पताल'

Bewafa Chai Wala Kota Real Life Story: बेवफा चाय वाला कोटा के मालिक दीपक की रियल लाइफ लव स्‍टोरी। लव मैरिज के बाद पत्‍नी ने दिया धोखा। जुदाई को गम दूर करने के लिए खोली टी-स्‍टॉल

Bewafa Chai Wala Kota Real Life Story: जगह कोटा का जवाहर नगर बाजार। यहां बेवफा चाय वाला फेमस है। दावा करता है कि इसके पास हर दर्द की दवा है। ये तो अपनी टी-स्‍टाल को ही टूटे हुए दिलों का अस्‍पताल मानता है।

बेवफा चाय वाला के पास आपको बेवफा दर्द, बेवफा के आंसू व ब्रेकअप समेत 20 तरह की चाय मिलेगी। एमबीए चाय वाला, ग्रेजुएशन चाय वाला की तरह कोटा के बेवफा चाय वाला की अपनी कहानी है।

Bewafa Chai Wala Kota

'बेवफा चाय वाला' टी-स्‍टाल खोलने के पीछे की कहानी कोई मोटिवेशनल नहीं बल्कि दर्दभरी है। दुकान खोलने वाला बेवफा नहीं है। बेवफाई तो इसकी पत्‍नी ने की।

राजस्‍थान की कोचिंग सिटी कोटा की प्राइम लोकेशन पर बेवफा चाय वाला की चार स्‍टॉल हैं। मीडिया से बातचीत में एमपी के रहने वाले दीपक बताते हैं कि उनकी पत्‍नी ने धोखा दिया तो उसने कोटा आकर बेवफा चाय वाला नाम से दुकान खोल ली।

दीपक ने टी-स्‍टॉल का नाम बेवफा चाय वाला रखने के साथ-साथ चाय की वैरायटी के नाम भी बेवफाई से जोड़कर रखे और दुकान के नाम साथ 'हर दर्द की दवा', 'टूटे हुए दिलों का अस्‍पताल' सरीखे स्‍लोगन व 'धोखेबाजों का यहां आना सख्त मना है' लिखवाए, जो लोगों के दिलों को छू गए और टी-स्‍टॉल शानदार कमाई देने लगी।

कोटा में बेवफा चाय वाले दीपक का सालाना टर्न ओवर लाखों में पहुंच चुका है। एमबीए चाय वाला की तर्ज पर दीपक टर्न ओवर को करोड़ों में पहुंचाना चाहता है।

मीडिय से बातचीत में अपनी पत्‍नी की बेवफाई की कहानी बताते दीपक कहते हैं कि होटल मैनेजमेंट का डिप्‍लोमा करने के बाद साल 2012 में पंजाब के बठिंडा के होटल में वेटर का काम करता था। इस दौरान उसे एक लड़की से प्‍यार हो गया था। उसी से परिजनों की सहमति से अरेंज मैरिज की।

फिर बठिंडा छोड़ आ गए और साल 2014 में दिल्‍ली के एक क्‍लब में सुपरवाइजर बना। फिर प्रमोशन पाकर मैनेजर पद तक पहुंचे। साल 2019 में पत्‍नी बच्‍चे को लेकर पारिवारिक परिस्थितियों के कारण अलग रहने लगी। उसे काफी समझाया, मगर वह नहीं मानी।

फिर पत्‍नी से जुदाई के गम को भुलाने के लिए साल 2021 में डेढ़ लाख रुपए लगाकर कोटा के लैंडमार्क इलाके में 'बेवफा चाय' के नाम से टी-स्‍टॉल शुरू की। जनवरी 2023 में जवाहर नगर और फिर कोरल पार्क में टी-स्‍टॉल शुरू की।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+