कोटा में कमरे के भीतर आ घुसा 9 फीट लंबा मगरमच्छ, 50 मजदूरों की सांसें फूलीं, 2 घंटे बाद..

कोटा। राजस्थान में कोटा जिले के थेकडा इलाके में उस समय कोहराम मच गया, जब 9 फीट लंबा मगरमच्छ एलन शिक्षण संस्थान के आनंद वन फार्म हाउस में घुस आया। उस मगरमच्छ को देखकर वहां काम कर रहे 50-60 मजदूर चौंक गए। तत्काल वनविभाग को सूचना दी गई। तब तक भारी भरकम मगरमच्छ फार्म हाउस के कमरे में इधर-उधर घूमता रहा। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वन विभाग की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को काबू किया। जिस टीम ने उसे पकड़ा, वह लाडपुरा रेंज कार्यालय से आई रेंजर संजय नागर विभाग की रेस्क्यू टीम थी। टीम के सदस्यों ने मगरमच्छ को रस्सियों और बल्लियों के जरिए पकड़ा।

9 feet long crocodile caught in kota district

संवाददाता ने बताया कि मगरमच्छ को वन विभाग ने सावनभादो डैम में ले जाकर छोड़ा। शहर में इससे पहले भी कई बार मगरमच्छ देखे गए हैं। इसी मानसून में वन विभाग ने शहर के अलग-अलग इलाकों से 31 मगरमच्छ पकड़े हैं। कोटा राजस्थान का ऐसा शहर है, जहां बड़ी संख्या में मगरमच्छ पाए जाते हैं। बरसाती मौसम में ये मगरमच्छ रिहायशी इलाकों में आ जाते हैं। कई मगरमच्छ तो पहाड़ पर भी चले जाते हैं। जाड़ों में मगरमच्छ सूर्य की धूप सेंकने चट्टानों पर चढ़े नजर आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+