ममता के खिलाफ भाजपा का हथियार, सुभाषचंद्र बोस के पोते को चुनावी मैदान में उतारा
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। चुनाव की तारिखों के ऐलान के साथ पस्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ भाजपा ने सुभाषचंद्र बोस के पोते को मैदान में उतारा है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा ने चंद्रबोस के नाम का ऐलान किया। मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी ने पत्रकारों को बताया कि सुभाषचंद्र बोस के पोते चंद्रबोस पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी के खिलाफ बीजेपी उम्मीदवार होंगे। आपको बता दें कि सुभाष चंद्र बोस के पोते चंद्र बोस ने 25 जनवरी को ही भाजपा की सदस्यता ली है।












Click it and Unblock the Notifications