युवक को लगाए मृत व्यक्ति के दोनों हाथ, 32 डॉक्टरों की टीम ने 22 घंटे में कर दिखाया 'चमत्कार'
कोलकाता के सरकारी अस्पताल एसएसकेएम के डॉक्टरों ने 27 वर्षीय युवक को मरे हुए व्यक्ति के दोनों हाथ लगा दिए।
भारत में चिकित्सा विभाग का दुर्लभ मामला सामने आया है। कोलकाता के सरकारी अस्पताल एसएसके एम के डॉक्टरों ने मरे हुए एक व्यक्ति के दोनों हाथ एक ऐसे युवक के लगा दिए, जिसने एक्सीडेंट में अपने हाथ गंवा दिए थे।
यह 'चमत्कार' 32 डॉक्टरों की टीम ने 22 घंटे तक ऑपरेशन करके कर दिखाया है। नए हाथों के साथ युवक के हालत अभी स्थिर बनी हुई है। अब चुनौती यह है कि उसका शरीर नए हाथों कब तक स्वीकार करेगा।

जानकारी के अनुसार कोलकाता के बिराटी निवासी युवक ने इलेक्ट्रिशियन काम करते हुए करंट की चपेट में आने से अपने दोनों हाथ खो दिए थे। उसका एक साल से इलाज चल रहा था।
इधर, हावड़ा के उलूबेरिया में हरिपद राणा सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। चार दिन बाद उसे ब्रेन डेड घोषित किया गया। इस पर अस्पताल प्रबंधन ने हरिपद के परिजनों से अंगदान का आग्रह किया।
इस पर हरिपद की पत्नी और घरवाले अंगदान को तैयार हो गए। शनिवार सुबह 5 बजे से 32 डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी शुरू की। रविवार सुबह 3 बजे सर्जरी समाप्त हुई।
सर्जरी के बाद युवक को 27 घंटे तक वेंटिलेटर पर रखा गया और फिर सीसीयू में भेज दिया। फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। उम्मीद है कि युवक जल्द ही हरिपद के हाथों से काम करता दिखा देगा।












Click it and Unblock the Notifications