किसान आंदोलन को तेज करने की रणनीति पर चर्चा के लिए आज ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे राकेश टिकैत

किसान नेता और भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत कोलकाता में आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात कर सकते हैं।

कोलकाता, 9 जून। किसान नेता और भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत कोलकाता में आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात कर सकते हैं। खबरों के अनुसार राकेश टिकैत इस दौरन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन को तेज करने की योजना पर बातचीत करेंगे। राकेश टिकैत ममता बनर्जी को पश्चिम बंगाल चुनावों में जीत की बधाई भी देंगे। उन्होंने चुनाव से पहले बंगाल का दौरा किया था और टीएमसी के लिए प्रचार किया था।

Recommended Video

    Farmers Protest: Mamata Banerjee से मुलाकात को लेकर क्या बोले Rakesh Tikait ? | वनइंडिया हिंदी
    Rakesh Tikait

    नंदीग्राम सीट पर किया था प्रचार
    उन्होंने नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी के लिये प्रचार करते हुए स्थानीय लोगों से बीजेपी को वोट न देने का आग्रह किया था, लेकिन नतीजे आने पर ममता बनर्जी इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी से हार गईं।

    यह भी पढ़ें: कोरोना की तीसरी लहर से कैसे बच सकता है भारत? WHO की टॉप साइंटिस्ट ने बताया

    किसान आंदोलन की अगुवाई कर रहे हैं टिकैत
    बता दें कि भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैट केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ लंबे समय से जारी किसान आंदोलन की अगुवाई कर रहे हैं। किसानों की मांग है कि ये तीनों कृषि कानून वापस होने चाहिए। किसानों का मानना है कि केंद्र सरकार बड़ी कंपनियों के भारत आने का मार्ग प्रशस्त कर रही है जो छोटे किसानों और मछुआरों के लिए मौत की घंटी की तरह होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+