कोलकाता की सड़कों से साइकिल गायब, सरकार के फैसले पर विरोध शुरु

साईकिल और रिक्शे का ज्यादा इस्तेमाल पर बल दिया जा रहा है, लेकिन पश्चिम बंगाल सरकार की ममता बनर्जी सरकार ने राजधानी कोलकाता में साइकिल के इस्तेमाल पर बैन लगा दिया है। सरकार ने आदेश दिया है कि कोई भी शहर में साइकिल का इस्तेमाल नहीं करेगा।
सरकार के इस फैसले से लोग खासे खफा हो गए है। लोगों ने इसे जनविरोधी फैसला बनाता है। उनका कहना है कि यह निर्णय पीछे ले जाने वाला और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाला है।
लोगों ने सरकार के इस फैसले का विरोध शुरु कर दिया है। उनके कहना है कि सरकार का ये फैसले ना केवल जीविका प्रभावित करने वाला है बल्कि ये निर्णय भीड़-भाड़ भरे शहर में और मुसीबत बढ़ा देगा।
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल ट्रोफिक रेग्यूलेशन एक्ट 1965 के तहत कोलकाता पुलिस ने 174 मार्गो पर साइलि बैन कर दी है। न केवल साइकिल बल्कि नोन मोटर वाहनों पर भी यह रोक लगाई गई है।












Click it and Unblock the Notifications