'यूपी में राम राज नहीं, हत्या राज है', लखीमपुर खीरी हिंसा मामले पर ममता बनर्जी

रविवार को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई जबरदस्त हिंसा को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर करारा हमला बोला है।

कोलकाता, 4 अक्टूबर। रविवार को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई जबरदस्त हिंसा को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर करारा हमला बोला है। पश्चिम बंगाल उपचुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीतीं ममता बनर्जी ने कहा, 'यह बहुत ही दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इसकी निंदा करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। भाजपा सरकार लोकतंत्र में विश्वास नहीं रखती, वे केवल निरंकुशता चाहते हैं। क्या यही राम राज है? नहीं, ये हत्या राज है।'

Mamata Banerjee

बता दें कि रविवार को लखीमपुर खीरी में शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे किसानों पर एक मंत्री के बेटे की कार चढ़ा दी गई थी, जिसके बाद पूरे इलाके में हिंसा भड़क उठी। इस हिंसा में आठ लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल हुए हैं। मामले को लेकर विपक्ष एकजुट हो गया है और किसानों पर कार चढ़ाने वाले लोगों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है। हालात को देखते हुए पूरे इलाके में धारा 144 लगा दी गई है।

यह भी पढ़ें: लखीमपुर: किसानों पर गाड़ी चढ़ाने वाले गिरफ्तार हों, खट्टर पर उनके बयान के लिए दर्ज हो देशद्रोह का केस- सिद्धू

यूपी की भाजपा सरकार को आढ़े हाथों लेते हुये पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि कि भाजपा लोकतंत्र में विश्वास नहीं रखती है, इसलिए इलाके में धारा 144 लगाई गई है। वे प्रजातंत्र को समाप्त करना चाहते है। वहां केवल तानाशाही है। वे लोगों को जाने नहीं देते हैं, लोगों को मिलने नहीं देते हैं।

पीड़ित परिवारों को 45 लाख, सरकारी नौकरी देने का ऐलान
वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार ने मारे गए चार लोगों को 45 लाख रुपए और सरकारी नौकरी देने का वादा किया है। वहीं घायलों को 10 लाख रुपए दिए जाएंगे। वहीं इस घटना की न्यायिक जांच कराने का भी वादा किया गया है। हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज इस मामले की जांच करेंगे। गौरतलब है कि किसान केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में लंबे समय से विरोध कर रहे हैं। किसानों की मांग है कि इन कानूनों को सरकार वापस ले, लेकिन केंद्र इन कानूनों पर पीछे हटने को तैयार नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+