मोदी को गलत बात कहने पर इमाम बरकती को मस्जिद बोर्ड ने बताया 'राष्ट्रविरोधी', पद से हटाया
बरकती को हटाने के बारे में जानकारी देते हुए मस्जिद के बोर्ड के प्रेसिडेंट ने बताया कि राष्ट्र-विरोधी बयान देने की वजह से उन्हें इमामत के पद से हटाया गया है।
कोलकाता। लगातार कई मुद्दों पर पीएम मोदी और केंद्र सरकार को लेकर विवादित बयानबाजी कर चुके कोलकाता की टीपू सुल्तान मस्जिद के शाही इमाम मौलाना नूर-उर रहमान बरकती को मस्जिद के बोर्ड ने बीते सप्ताह उनके पद (इमाम) से हटा दिया है।


बरकती के बयान को बताया देश के खिलाफ
बरकती को इमामत से हटाने के बारे में जानकारी देते हुए मस्जिद के बोर्ड के प्रेसिडेंट ने बताया कि राष्ट्र-विरोधी बयान देने की वजह से उन्हें इमामत के पद से हटाया गया है। मस्जिद बोर्ड ऑफ ट्रस्टी के प्रमुख शहजादा अनवर अली शाह ने कहा था कि बरकती के देश विरोधी बयान को बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

बरकती ने मुस्लिमों को छला
मस्जिद के बोर्ड का कहना है कि बरकती ने मुस्लिम समुदाय के साथ धोखा किया है। उनके बयान ने देश और समुदाय को नुकसान पहुंचाया है, उनके बयान आरएसएस जैसी ताकतों को बढ़ावा दे रहे हैं।

लाल बत्ती को लेकर पुलिस से भिड़े थे
नूर-उर रहमान बरकती हाल ही में अपनी गाड़ी से लाल बत्ती हटाने को लेकर पुलिस से भिड़ गए थे। केन्द्र सरकार के द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के बाद भी इमाम ने सरकार के आदेश को ठुकरा दिया था और बत्ती लगाने की जिद की थी। हालांकि बाद में उन्होंने बत्ती हटा ली थी।

कर चुके विवादित टिप्पणी
हाल ही में बरकाती ने कहा था कि मुसलमान भाजपा और संघ को छोड़कर किसी भी राजनीतिक पार्टी से जुड़ सकते हैं, लेकिन अगर कोई मुसलमान संघ या भाजपा से जुड़ेगा तो उसे इस्लाम से निकालने के साथ ही उसकी पिटाई की जाएगी। इससे पहले उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी का मुंह काला करने वाले शख्स को 25 लाख रुपये दिए जाएंगे।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications