कोलकाता नगर निगम चुनाव में फेंके गए बम, TMC और CPM ने एक-दूसरे पर लगाया आरोप

कोलकाता, 19 दिसंबर: कोलकाता नगर निगम चुनाव के लिए मतदान के बीच बड़ी खबर सामने आई है। टॉकी बॉयज स्कूल में मतदान केंद्र के बाहर देसी बम फेंका गया, जिसमें 1 मतदाता घायल हो गया। इसको लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। टीएमसी और सीपीएम ने एक-दूसरे पर आरोप लगाया है। बता दें, कोलकाता में नगर निगम चुनाव के लिए मतदान रविवार सुबह कड़ी सुरक्षा में जारी है। 144 वार्डों की 1,776 मतदान केंद्रों पर वोटिंग सुबह शुरू हुई।

Recommended Video

    KMC Election 2021: मतदान के दौरान पोलिंग बूथ के बाहर धमाका, 1 घायल | वनइंडिया हिंदी
    Kolkata Civic Polls Crude bomb hurled outside a polling booth

    पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने किया मतदान

    कोलकाता नगर निगम चुनाव में मुख्य लड़ाई तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच है। इस चुनाव के लिए मतगणना 21 दिसंबर को की जाएगी। सुरक्षा के मद्देनजर सभी बूथों पर सीसीटीवी कैमरे और सशस्त्र बल तैनात किए गए हैं। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने वोट डालने के बाद कहा, "शांतिपूर्ण मतदान लोगों के लिए बिना किसी डर के मतदान करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। मैंने राज्य चुनाव आयुक्त से शांतिपूर्ण मतदान के लिए आवश्यक व्यवस्था करने और राज्य के हस्तक्षेप को सुनिश्चित करने के लिए कहा है।"

    डेरेक ओ ब्रायन ने डाला वोट, कही ये बात

    कोलकाता नगर निगम चुनाव के लिए टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन मतदान करने पहुंचे। उन्होंने कहा, "आज ये मतदान लोकतंत्र का त्योहार है। हमें उम्मीद है कि कोलकाता के लोग हमें हमारे अच्छे काम के लिए आशीर्वाद देंगे। हम ज्यादातर सीटें जीतेंगे।" बता दें, नगर निगम चुनाव के मद्देनजर कोलकाता पुलिस ने होटलों और एंट्री प्वॉइंट्स पर सख्त कड़ा पहरा लगा दिया है। जांच के साथ आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 'हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण हो, इसलिए हमने कोलकाता, साल्ट, हावड़ा और उत्तरी एवं दक्षिणी 24 परगना जिलों में सतर्कता बढ़ा दी है। एस्प्लानाडे, न्यू मार्केट, सेंट्रल एवेन्यू, गरियाहाट, बॉलीगंज, टॉलीगंज,गरिया और साल्ट लेक पर ध्यान रखा जा रहा है।' स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने पहली बार नगर निगम के चुनावों में इतनी सख्ती देखी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+