नौकरी नहीं मिलने से निराश फ्लाइट अटेंडेंट ने की आत्महत्या

दो साल से नौकरी नहीं मिल पाने की वजह से अवसाद में गई महिला फ्लाइट अटेंडेंट, घर की छत से कूदकर दी जान। मृतक महिला की पहचान देबोप्रिया बिस्वास के तौर पर हुई है जोकि मेट्रोपोलिटन को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में रहती थी।

life

महज 27 साल की फ्लाइट अटेंडेंट ने नौकरी नहीं मिलने की वजह से आत्महत्या कर ली है। पुलिस के अनुसार महिला फ्लाइट अटेंडेंट ने कोलकाता में चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी है। पुलिस ने बताया कि नौकरी नहीं होने की वजह से महिला काफी अवसाद में थी और उसकी मानसिक हालत बिगड़ गई थी। बिल्डिंग से गिरने के बाद महिला सड़क पर गिर गई, जिसकी वजह से उसे गंभीर चोट आई थी। महिला को आनन-फानन में एसएसकेएम मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक महिला की पहचान देबोप्रिया बिस्वास के तौर पर हुई है जोकि मेट्रोपोलिटन को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में रहती थी। महिला की मौत के बाद अस्पताल की ओर से पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। जिसके बाद मामले की शुरुआती जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पीड़िता के परिवार से इस बात की जानकारी मिली की महिला मानसिकन तनाव से गुजर रही थी और वह अवसाद में थी क्योंकि काफी लंबे समय से उसे नौकरी नहीं मिल पा रही थी। पिछले दो साल से महिला को रेगुलर नौकरी नहीं मिल पा रही थी, जिसकी वजह से उसे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। कोलकाता के प्रगति मैदान पुलिस स्टेशन में पुलिस ने इस मामले में अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+