पश्चिम-बंगाल में भूकंप के झटका, कोई हताहत नहीं
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में देर शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। पश्चिम बंगाल समेत पूर्वी भारत में कई जगहों पर ये झटके महसूस किए गए। हलांकि किसी के हताहत होने की सूचना अब तक नहीं मिली है। जानकारी के मुताबिक देर शाम करीब 09 बजकर 45 मिनट पर लोगों ने भूखंप के झटके महसूस किए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.8 मापी गई।

भूकंप के केंद्र धरती से 21 किमी नीचे था। जिसकी वजह से नुकसान नहीं हुआ, लेकिन लोग डरकर घरों से बाहर आ गए।आपको बता दें कि दो दिन पहले ही देश के पूर्वोत्तर राज्य मेघालय में दो भूकंप के झटके महसूस किए गए। कुछ दिन पहले ही बिहार में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप के बाद कंपन का दौर जारी है। ऐसे में लोग डरे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications