सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कालीघाट मंदिर में की पूजा-अर्चना, बोले- पश्चिम बंगाल में परिवर्तन की लहर

कोलकाता। पश्चिमी बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। तो वहीं, चुनाव में पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पश्चिमी बंगाल पहुंच गए है। रविवार को मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान बीजेपी की परिवर्तन रैली में शामिल होंगे। रैली में शामिल होने से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को कोलकाता के कालीघाट मंदिर में पूजा-अर्चना की।

CM Shivraj Singh Chouhan today offered prayers at Kalighat Temple in Kolkata

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पश्चिमी बंगाल में परिवर्तन की लहर है। टीएमसी के नेताओं ने केंद्र की नीतियों से किसानों और गरीबों का लाभ नहीं होने दिया। पश्चिमी बंगाल में हिंसा और भ्रष्टाचार है। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस, कम्युनिस्ट और अब टीएमसी ने बंगाल को बर्बाद कर दिया। दरअसल, दो मई को दीदी जाएगी और भाजपा आएगी।

पश्चिमी बंगाल चुनाव को लेकर बीजेपी हाईकमान ने मध्य प्रदेश के नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी है। ये जिम्मेदारी कैलाश विजयवर्गीय, नरोत्तम मिश्रा और शिवराज सिंह चौहान को दी गई है। बता दें, सीएम शिवराज सिंह चौहान शनिवार रात को कोलकाता पहुंच गए थे। रविवार सुबह मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कालीघाट मंदिर और दक्षिणेश्वर मंदिर के दर्शन किए। दर्शन करने के बाद वो कोलकाता के निकट धुलागोरी मोड़ से हावड़ा साउथ तक परिवर्तन रैली में शामिल होंगे। सीएम शिवराज धुलागोरी मोड़, आलमपुर और हावड़ा साउथ में आम सभा को भी संबोधित करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+