बंगाल चुनाव में कई नेताओं के अति आत्मविश्वास की वजह से हुई बीजेपी की हार: सुवेंदु अधिकारी
बीजेपी विधायक और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि पार्टी इस साल की शुरुआत में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव इसलिए हार कई क्योंकि कई नेता अति आत्मविश्वास से भरे हुए थे।
कोलकाता, 19 जुलाई। बीजेपी विधायक और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि पार्टी इस साल की शुरुआत में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव इसलिए हार कई क्योंकि कई नेता अति आत्मविश्वास से भरे हुए थे।

जमीन पर नहीं किया काम
उन्होंने कहा कि चुनावों के पहले दो चरणों में हमने अच्छा प्रदर्शन किया, इसलिए हमारे नेता आत्मविश्वास से लबरेज हो गए। उन्हें यह विश्वास हो गया कि भाजपा 170-180 सीटें जीतेगी, लेकिन उन्होंने जमीनी स्तर पर काम नहीं किया। इसकी हमें भारी कीमत चुकानी पड़ी।
बता दें कि इस साल अप्रैल-मई में बंगाल में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने77 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी 213 सीटों पर जीत दर्ज करने में सफल रही थी। भाजपा की हार के बाद टीएमसी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए कई नेता वापस टीएमसी में चले गए।
यह भी पढ़ें: मास्क पहनकर जाते राहगीर से कहा- तुझे ज्यादा कोरोना खाता है, फिर तलवार निकालकर सीने पर मारी
नंदीग्राम से विधायक सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि जमीनी स्तर पर काम जारी रखना उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि लक्ष्य निर्धारित करना, जो वास्तविक था लेकिन कड़ी मेहनत की जरूरत थी।
काल्पनिक स्वर्ग में जी रही थी बीजेपी
सुवेंदु अधिकारी के दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए टीएमसी प्रवक्ता कुनाल घोष बीजेपी काल्पनिक स्वर्ग में जी रही थी कि वह 200 सीटें जीतेगी। सुवेंदु अधिकारी ममता बनर्जी द्वारा जनता के लिए किए गए कार्यों और विकास की गति को भूल गए थे। वह दूसरों में दोष क्यों ढूंढ रहे हैं क्या सुवेंदु ने बार-बार यह दावा नहीं किया था कि उनकी पार्टी कम से कम 180 सीटें जीतेगी। दरअसल वे बंगाल की नब्ज नहीं जानते, तृणमूल जानती है।












Click it and Unblock the Notifications