अब मुकुल रॉय ने शुरू की BJP में सेंधमारी, अलीपुरद्वार के जिलाध्यक्ष सहित कई नेता TMC में शामिल
पश्चिम बंगाल में बीजेपी को एक और झटका लगा है। अलीपुर द्वार के पार्टी के जिलाध्यक्ष गंगा प्रसाद शर्मा आज तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए।
कोलकाता, 21 जून। पश्चिम बंगाल में बीजेपी को एक और झटका लगा है। अलीपुर द्वार के पार्टी के जिलाध्यक्ष गंगा प्रसाद शर्मा आज तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। टीएमसी के वरिष्ठ नेता सुखेंदु शेखर रॉय और मुकुल रॉय की उपस्थिति में पार्टी की शपथ ली।
Recommended Video

बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी में शामिल हुए कई नेता चुनावों के बाद टीएमसी में शामिल हुए हैं। इन नेताओं में मुकुल रॉय जैसे बड़े नेता भी शामिल हैं। मुकुल रॉय साल 2017 में बीजेपी में शामिल हुए थे। बता दें कि गंगा प्रसाद शर्मा साल 2015 से ही जिले में बीजेपी के अध्यक्ष के तौर पर काम कर रहे थे। अलीपुरद्वारा में हाल ही के विधानसभा चुनावों में बीजेपी को 5 सीटें मिली थीं।
यह भी पढ़ें: मुकुल रॉय के बाद राजीब बनर्जी की TMC में वापसी की अटकलें, राज्य महासचिव से कोलकाता में की मुलाकात
बीजेपी में नहीं हो रही थी सुनवाई- गंगा प्रसाद
भाजपा से किनारा करने के सवाल पर गंगा प्रसाद ने कहा कि पार्टी की लीडरशिप जिले में किसी भी फैसले से पहले सुनती नहीं थी। एकतरफा फैसले लिए जाते थे। उन्होंने कहा कि मैंने कई महीनों पहले ही भाजपा छोड़ने का फैसला कर लिया था, लेकिन चुनाव के चलते ऐसा नहीं किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी पर उत्तर बंगाल के लोगों ने भरोसा जताया है लेकिन वह उनकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई है।
गंगा प्रसाद शर्मा के अलावा जिले के 8 अन्य नेता भी टीएमसी में शामिल हुए हैं। इस मौके पर मुकुल रॉय ने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव में उत्तर बंगाल में जीत से शुरुआत की थी। अब उत्तर बंगाल से ही भाजपा से टीएमसी में शामिल होने की शुरुआत हो गई है। बता दें कि महीने भर पहले मुकुल रॉय अपने बेटे शुभ्रांशु रॉय के साथ टीएमसी में घर वापसी की थी।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications