मुकुल रॉय के बाद राजीब बनर्जी की TMC में वापसी की अटकलें, राज्य महासचिव से कोलकाता में की मुलाकात

कोलकाता, जून 12: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद भी पाला बदलने का दौर जारी है। लेकिन अब नेता बीजेपी से निकलकर टीएमसी में जा रहे हैं। शुक्रवार को मुकुल रॉय की तृणमूल कांग्रेस में वापसी के बाद कई और बीजेपी नेताओं के टीएमसी में शामिल होने की खबरें आ रही हैं। मुकुल रॉय के तृणमूल में लौटने के बाद भाजपा के नेता राजीव बनर्जी शनिवार को टीएमसी के राज्य महासचिव के घर पहुंचे हैं।

Another BJP leader Rajib Banerjee might join TMC leader Kunal Ghosh in kolkata

हालांकि, करीब 1 घंटे के बाद जब राजीव मीटिंग खत्म करके टीएमसी नेता के आवास से बाहर आए तो उन्होंने 'घर वापसी' की खबरों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा, 'यह शिष्टाचार मीटिंग थी, राजनीति से इसका कोई संबंध नहीं है। मेरे रिश्तेदार की तबीयत ठीक नहीं है, वह कुणाल घोष के घर के बगल में रहता है। जब मैं उनसे मुलाकात करके वापस लौट रहा था तो मैंने कुणाल दा के पास जाने का सोचा। बस इतना ही है।

तृणमूल राज्य सचिव से राजीव की मुलाकात के बाद उनके भाजपा छोड़कर ममता बनर्जी की शरण में जाने की चर्चा तेज हो गयी। हालांकि, मुकुल की तरह राजीव बनर्जी की टीएमसी में वापसी आसान नहीं होगी। हावड़ा जिला के वरिष्ठ टीएमसी नेता उनकी वापसी का विरोध शुरू कर चुके हैं।

हावड़ा के कद्दावर तृणमूल नेता और सांसद प्रसून बनर्जी ने कुणाल और राजीव की मुलाकात से पहले ही कहा था कि चुनाव के समय जब पार्टी को अपने लोगों की सबसे ज्यादा आवश्यकता थी, तब पार्टी को बीच मझधार में छोड़कर जाने वाले लोगों को कदापि पार्टी में वापस न लिया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+