Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP News: कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, अब तक इतने लोगों की मौत, कई लोग अंदर फंसे, बाहर दहशत का माहौल

UP News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जनपद में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। बताया जा रहा है कि पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने के चलते 8 मजदूरों की मौत हो गई है। इसके अलावा कई अन्य लोग फैक्ट्री में फंसे हुए हैं।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। फायर ब्रिगेड द्वारा आग पर काबू पाने के साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हादसे में मरने वालों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

up-news-explosion-in-firecracker-factory-in-kaushambi-4-no-more

यह घटना कौशांबी जनपद के कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्‍बे की है। भरवारी कस्बे के वार्ड नंबर 23 में बस्‍ती से दूर एक पटाखा फैक्‍ट्री संचालित होती थी। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि फैक्‍ट्री का लाइसेंस जारी है।

रविवार सुबह फैक्‍ट्री में मजदूर काम कर रहे थे इसी दौरान करीब 11:30 बजे आचानक वहां विस्फोट हो गया। तेज धमाके की आवाज सुनने के बाद पूरे इलाके के लोग दहल गए। धमाके की आवाज करीब दो-से तीन किमी से भी अधिक दूर तक सुनाई दी।

ब्‍लास्‍ट के बाद फैक्‍ट्री में काम कर रहे मजदूर झुलस गए। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायरकर्मी आग बुझाने के साथ ही रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन कर रहे हैं।

हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। जिसमें शिव नारायण (30) पुत्र भोलानाथ की पहचान हो पाई है तथा अन्‍य की पहचान कराई जा रही है। वहीं गंभीर रुप से झुलसे बबलू पटेल, कौशल अली, शराफत अली, दीना पटेल और अशोक पटेल को अस्पताल भेजा गया है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी बृजेश श्रीवास्तव के अलावा पूर्व विधायक संजय गुप्ता, कैलाशचंद्र केसरवानी सहित कई अन्‍य लोग भी मौके पर पहुंचे हैं। एसपी ने बताया कि चार लोगों की मौत हुई है वहीं कई लोग घायल हैं। कई अन्‍य के अंदर फंसे होने की भी सूचना मिल रही है। रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन जारी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+