'सुहागरात पर ही नपुंसक बन जाता मैं...', नई दुल्हन की हरकत से क्यों खौफ में है ये पति?
कौशांबी, 02 मार्च: यूपी के कौशांबी में एक शख्स ने सुहागरात पर अपने साथ हुई खौफनाक वारदात को बयां किया तो पुलिस भी दंग रह गई। दरअसल, शादी के बाद भी शख्स की नव नवेली दुल्हन उसके करीब आने से इनकार कर रह रही थी। करीब 25 दिनों तक ऐसा ही चलता रहा। एक दिन पति ने अपनी नई दुल्हन के साथ सुहागरात मनाने की कोशिश की। तभी नई दुल्हन ने उसके प्राइवेट पार्ट को दांत से काट लिया। वह कुछ समझ पाता, इससे पहले ही नई दुल्हन कैश और जेवर लेकर फरार हो गई।

संबंध बनाने के दौरान पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट को काटा
मामला कौशांबी जनपद के कोखराज क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़ित शख्स ने बताया कि उनकी शादी मीरजापुर के विंध्याचल में 27 जनवरी को हुई थी। शादी समारोह प्रयागराज के एक गेस्ट हाउस में हुआ था। शख्स ने बताया कि पत्नी ने सुहागरात के दिन भी शारीरिक संबंध नहीं बनाने दिया। वह लगातार कोई न कोई बहाना बनाकर सुहागरात मनाने से आनकानी करती रही। 22 फरवरी की रात को उसने अपनी पत्नी के साथ सुहागरात मनाने की कोशिश की। शारीरिक संबंध बनाने के दौरान ही पत्नी ने उसके प्राइवेट पार्ट को दांत से काट लिया।

नकदी और गहने लेकर फरार हुई नई दुल्हन
इसके बाद शख्स दर्द से तड़प उठा। वह बेड पर ही कराहने लगा। इस बीच मौका पाकर नवविवाहिता नकदी और गहने लेकर फरार हो गई। शख्स का कहना है कि दुल्हन ने इस मौके का फायदा उठाते हुए करीब 65 हजार रुपए नकद और गहने लेकर फरार हो गई है।

घटनाक्रम सुनकर पुलिस भी रह गई दंग
पीड़ित पति पुलिस के पास पहुंचा और आपबीती सुनाई। घटनाक्रम को सुनकर पुलिस भी दंग रह गई। फिलहाल इस मामले में तहरीर के आधार पर छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस को शक है कि घटना के पीछे 'लुटेरी दुल्हन' का हाथ है, जिसने लूटपाट के कांड को अंजाम देने की नीयत से ही शादी की।












Click it and Unblock the Notifications