NEET UG 2023 Result: इस खास तरीके से तैयारी कर मोनिका ने नीट में पाई सफलता, छात्रों से की यह अपील
NEET UG Result 2023: बेटियां बेटों से कम नहीं हैं। इसे एक बार फिर से साबित किया है कौशांबी के मंझनपुर तहसील के म्योहार के मजरा इच्छू का पूरा की रहने वाली मोनिका यादव ने। मोनिका ने नीट परीक्षा 2023 में 720 अंकों में से 625 अंक प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है। उन्होंने पूरे देश में 13546 रैंकिंग हासिल की है। इसके लिए उन्होंने अच्छी योजना के तहत कड़ी मेहनत की है।
इस तरह की तैयारी
मोनिका यादव बताती हैं कि नीट परीक्षा की तैयारी के लिए उन्होंने ऑनलाइन कोचिंग की थी। इसके साथ ही यूट्यूब पर भी टॉपर्स के इंटरव्यू देखें थे। इन सब के माध्यम से एक अच्छी नोट्स तैयार की और उनका कई बार रीविजन किया। सेलेक्टेड और महत्वूपर्ण टॉपिकों पर पकड़ रहनी बेहद जरुरी है। परीक्षा में बैठने से पहले कोई कंफ्यूजन नहीं होनी चाहिए। साथ ही पढ़ाई के दौरान सेहत का विशेष ध्यान रखें।

स्वाध्याय और निरंतरता जरुरी
मोनिका बताती हैं कि नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए सेल्फ स्टडी और निरंतरता बहुत जरूरी है। प्रतिदिन मैं 5 से 6 घंटे की स्टडी करती थी। बार- बार नोट्स को चेक करें, उन्हें पढ़े। जहां भी दुविधा लगे इसे परीक्षा में बैठने से पहले क्लीयर जरुर कर लें।
शिक्षा
मोनिका की प्रारंभिक शिक्षा गांव के प्राथमिक विद्यालय से हुई। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की पढ़ाई प्रयागराज के विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल से हुई। दसवीं व बारवीं में मोनिका ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद बायो विषय बीएससी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया। इसके साथ ही नीट की तैयारी शुरु कर दी थी।
माता-पिता, दादा व शिक्षकों को दिया श्रेय
मोनिका के पिता नंदलाल यादव भारतीय थल सेना में सूबेदार थे। वर्तमान समय में वो घर पर हैं। इनकी माता विमला देवी गृहिणी हैं। मोनिका के बडे पिता लाल सिंह यादव बांदा जिले में उपजिलाधिकारी के पद पर तैनात हैं। मानिको ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया है।
छात्रों से की यह खास अपील
मोनिका नीट या किसी भी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र- छात्राओं से अपील की है कि असफलता से निराश न हों। अपनी कमियों को दूर कर लगातार प्रयास करते रहें। सफलता अवश्य मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications