कौशांबी: महिला को कार सवार तीन युवकों ने अगवा कर किया गैंगरेप, अब पुलिस ने भेजा जेल

कौशांबी: महिला को कार सवार तीन युवकों ने अगवा कर किया गैंगरेप, अब पुलिस ने भेजा जेल

कौशांबी, 31 अगस्त: खबर उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से है। यहां टैक्सी का इंतजार में सड़क किनारे खड़ी एक महिला को कार सवार तीन युवकों ने अगवा सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में सामूहिक दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी एवं एससी-एसटी की धाराओ में कार्रवाई की है।

Kaushambi: Woman kidnapped and physical attacked by three youths

यह मामला कौशांबी जिले के मोहब्बतपुर पइंसा कोतवाली क्षेत्र का है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, 24 अगस्त को सैनी थाना क्षेत्र की एक महिला धाता फतेहपुर अपनी रिश्तेदारी में जाने के लिए टैक्सी में सवार हुई। टैक्सी चालक मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के नारा चौराहे पर महिला को छोड़ दिया। महिला टैक्सी से उतर कर दूसरी टैक्सी का इंतजार करने लगी। करीब छह बजे एक लग्जरी कार सवार युवक रितिक सिंह पटेल, दीपू सिंह और आकाश तिवारी ने महिला को जबरन गाड़ी में अगवा कर उसे धाता फतेहपुर के एक निजी स्कूल में लेकर पहुचे।

आरोप है कि तीनों ने महिला से जबरिया सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला की हालात बिगड़ने पर उसे वहीं छोड़ कर फरार हो गए। इतना ही नहीं, आरोपी युवकों ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित किसी तरह अपने घर पहुंची और डर के मारे किसी से शिकायत नहीं की। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 26 अगस्त की दोपहर आरोपित युवक नशे की हालात में महिला का घर खोजते हुए पहुंचे और धमकी दी। आरोपियों के जाने के बाद महिला ने अपने पति के साथ मोहब्बतपुर पइंसा थाने पहुंची।

पीड़ित महिला काफी हिम्मत जुटाकर थाने पहुंची और तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप, अपहरण और एससी/एसटी सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया और फिर जेल भेज दिया है। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर ने बताया कि मोहब्बतपुर पइंसा कोतवाली क्षेत्र में एक रेप की घटना प्रकाश में आई है। मुकदमा दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+