Kaushambi News: पत्नी ने घर के आंगन में ही पति को दफनाया, बताई इसके पीछे यह बड़ी वजह
kaushambi crime news: कौशांबी जिले में करन हेला ने सुसाइड कर लिया। करन के सुसाइड के बाद उसकी पत्नी पूजा ने अपने पति की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए घर के आंगन में दफना दिया।

Kaushambi News: हैरान कर देने वाली खबर उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से सामने आई है, जिस सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। दरअसल, यहां बीते 08 मार्च को एक युवक ने घर में फांसी लगा ली थी। इसके बाद शख्स की पत्नी ने घर में कब्र खुदवाकर अपनी पति की लाश को दफन कर दिया। घर में लाश दफन करने के पीछे महिला ने बताया कि ऐसा उसने अपने पति की अंतिम इच्छा को पूरा करने के लिया किया था। वहीं, अब यह मामले इलाके चर्चा का विषय बना हुआ है और जिसने भी इस घटना के बारे में सुना दंग रह गया।
यह मामला कौशांबी जिले के मंझनपुर प्रखंड के गांधी नगर है। 35 वर्षीय करन हेला की शादी 2013 में फतेहपुर जिले की रहने वाली पूजा से हुई थी। दोनों के दो बच्चों हैं 3 साल की बेटी पीहू और 4 साल का बेटे वंश। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करन हेला एक प्राइवेट हॉस्पिटल में सफाईकर्मी है। 08 मार्च को करन ने अपनी पत्नी पूजा व अपने दो बच्चों एक कमरे में बंद कर दूसरे कमरे में जाकर फांसी लगा ली थी। इस दौरान पत्नी ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना।
सुसाइड की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और तमाम औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव उसकी पत्नी पूजा को सौंप दिया गया। आत्महत्या के पीछे का कारण अभी भी अज्ञात है। करन हेला के सुसाइड के बाद उसकी पत्नी पूजा ने अपने पति के शव को घर के आंगन में ही दफन कर दिया। पूजा का कहना है कि उसके पति ने मरने से पहले उससे वादा लिया था कि वो उसे घर की चारदीवारी में ही दफन करेगी। बेबस पूजा ने अपने पति की अंतिम इच्छा का सम्मान रखा और उसने घर की चहारदीवारी में बने मंदिर के समीप पति को दफन कराया।
Recommended Video

इस घटना को लेकर परिवार व अन्य रिश्तेदार हतप्रभ हैं। बस्ती के लोग भी सकते में हैं। वहीं, पड़ोसियों ने इस बात पर आपत्ति भी जताई है। तो वहीं, करन की मां चंदा देवी ने बताया कि उसके दो बेटे करन व शिवचरन थे। शिवचरन दिल्ली में काम करता था। पांच साल पहले उसने भी दिल्ली में फांसी लगाकर जान दे दी थी। अब बड़े बेटे करन ने भी उसी तरह जान दे दी। इस मामले में पुलिस का कहना है कि मृतक करण ने फांसी लगाकर जान दी है।
करन ने घर वालों से छिपाए रखा था बीमारी
पूजा ने बताया कि उसके पति पिछले कुछ दिनों से बीमार रहते थे। वह कहां इलाज कराते थे और बीमारी क्या थी? इस बाबत कभी उन्होंने कुछ नहीं बताया। पूछने पर सिर्फ शुगर होना बताया करते थे।












Click it and Unblock the Notifications