कौशांबी: साली के चक्कर में पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट, 10 साल पहले की थी लव मैरिज

कौशांबी। साली के चक्कर में एक शख्स ने 13 अक्टूबर को अपनी पत्नी और बेटी को मौत के घाट उतार दिया। दरअसल, आरोपी पति का पत्नी की बड़ी बहन के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस बात को लेकर उसका पत्नी से आए दिन झगड़ा होता रहता था। रोज के झगड़ों से तंग आकर आरोपी ने पत्‍नी की चाकुओं से गोदकर हत्‍या कर दी। उसे हत्या करते हुए उसकी बेटी ने देख लिया तो उसका भी गला दबाकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी शख्‍स और उसकी साली को गिरफ्तार कर लिया है।

Recommended Video

    कौशांबी: साली के चक्कर में पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट, 10 साल पहल की थी लव मैरिज
     Husband killed daughter and wife due to love affair with sister-in-law in Kaushambi district

    क्या है पूरा मामला
    एसपी अभिनंदन ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी मोहित ने सरिता से दस साल पहले लव मैरिज की थी। उसके बाद दोनों कौशांबी के महेवा इलाके में रहने लगे। दोनों की आठ साल की बेटी भी थी। इसी दौरान सरिता की बड़ी बहन से मोहित की फोन पर लंबी बातें होने लगीं। दोनों के प्रेम प्रसंग की भनक लगने पर सरिता ने विरोध किया। आएदिन इस बात पर मोहित और सरिता के बीच कहासुनी होने लगी। गत मंगलवार को मोहित ने पत्‍नी और बेटी को मौत के घाट उतार दिया।

    डबल मर्डर के बाद किया गंगा स्‍नान
    पु‍लिस के मुताबिक, डबल मर्डर करने के बाद आरोपी पति बेहद शातिर अंदाज में घर से निकल कर बाजार गया और वहां से खरीदारी करने के बाद गंगा स्नान किया। घर आकर पुलिस को गुमराह करने के लिए रोने का नाटक करने लगा। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया था कि वह प्रयागराज गया था। इस बीच किसी ने पत्नी व बेटी को मार डाला। सर्विलांस के जरिए जब पति की कॉल डिटेल निकलवाई गई तो पता चला कि उसका अपनी साली यानि मृतका की बहन कविता से काफी देर तक बातचीत होती थी। कविता के बारे में पता किया गया तो मालूम हुआ कि साल भर पहले ही वह ससुराल छोड़कर मायके में आकर रहने लगी थी।

    ऐसे दिया था घटना को अंजाम
    पुलिस ने जब मोहित से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। बताया कि उसने सुबह ही पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बेटी ने देख लिया तो पटक-पटक कर उसे भी मार डाला। कविता को इसकी जानकारी देने के बाद वह प्रयागराज चला गया और इलेक्ट्रानिक के सामान की खरीदारी शाहगंज में की। इसके बाद शाम को वह घर आकर अपने को बचाते हुए मनगढ़ंत कहानी रची। इंस्पेक्टर पीके सिंह ने पति समेत साली को हिरासत में लेकर मृतका के पिता राजेश चंद्र की तहरीर पर केस दर्ज किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+