Kaushambi News: बिन ब्याही गर्भवती हुई बेटी तो मां-बाप ने उतारा मौत के घाट, तेजाब से जलाई बॉडी
Honor killing in Kaushambi: शादी से पहले गर्भवती हुई बेटी की मां-बाप ने हत्या गला दबाकर हत्या कर दी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद शव की पहचान छुपाने के लिए मृतका के शरीर पर बैटरी के पानी का प्रयोग कर गलाया गया।

Honor killing in Kaushambi: खबर उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से है। यहां ऑनल किलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिस सुनकर आप भी हिल जाएंगे। जी हां...यहां एक मां-बाप ने अपनी बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी। इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद लाश को ठिकाने लगाने में भाई गुलाब व रमेश ने सहयोग किया था। पुलिस ने ऑनर किलिंग का खुलासा करते हुए मां-बाप और दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
कौशांबी एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने प्रेस कॉन्फ्रेस में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अलमाबाद थाना क्षेत्र के मंझनपुर निवासी नरेश ने 3 फरवरी को अपनी 21 वर्षीय बेटी सुमन (परिवर्तित नाम) की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिसकी पुलिस जांच कर रही थी कि इसी दौरान पुलिस को एक डेड बॉडी 7 फरवरी को टेनशाह आलमाबाद गांव के बाहर नाले के पास पड़ी मिली। इस डेड बॉडी की पहचान नरेश द्वारा कपड़े व हुलिया के आधार पर अपनी बेटी सुमन के रूप में की।
जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच रिपोर्ट गुमशुदगी के आधार पर मुकदमा संख्य 45/23 आईपीसी की धारा 302/201 में दर्ज कर लिया गया। उन्होंने बताया कि विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आए कि मृतका के पिता नरेश व उसकी मां शोभा देवी द्वारा अपने घर में ही सुमन की गला घोटकर हत्या की गई है। साथ ही, शव की पहचान छुपाने के लिए मृतका के शरीर पर बैटरी के पानी का प्रयोग कर गलाया गया।
वहीं, शव को छिपाने में नरेश के दो भाई गुलाब तथा रमेश ने सहयोग किया था। पुलिस ने मृतका के मा-बाप को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस पूछताछ में मृतका के पिता नरेंश ने बताया कि उसकी बेटी फोन पर कई लड़कों के साथ संपर्क में थी। उसके पास से कुछ प्रेग्नेन्सी जांच करने संबंधित किट भी मिली थी, जिससे उसको शक हो गया था कि उसकी बेटी किसी लड़के के साथ संबंध है तथा वह गर्भवकी थी।
Recommended Video

इसी बात से क्षुब्ध होकर नरेश ने अपनी पत्नी शोभी के साथ मिलकर अपनी बेटी के दुपट्टे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। तथा लाख को छुपाने के लिए नरेश के दोनों भाई गुलाब व रमेश ने उसका सहयोग किया था। पुलिस ने नरेश, गुलाब, रमेश और शोभा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से एक मोबाइल फोन, बैटरी के पानी की प्लास्टिक, अनवांटेड दवा का रैपर और प्रेगा न्यूज़ किट मय रैपर इस्तेमाली भी बरामद की है।












Click it and Unblock the Notifications