कौशांबी में दो सेल्समैनों की बेरहमी से हत्या, खून से लथपथ मिले शव

कौशांबी। उत्तर प्रदेश में एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं ने सरकार के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या हो या गाजियाबाद में पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या। इन सब घटनाओं को लेकर विपक्ष योगी सरकार पर लगातार हमलावर है। ताजा मामला कौशांबी का है, जहां दो सेल्समैन की बेरहमी से हत्या कर दी गई। दोनों के शव शराब की दुकान के बाहर खून से लथपथ पड़े मिले। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर कोखराज थाना पुलिस मौके पर पहुची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Recommended Video

    कौशांबी में दो सेल्समैनों की बेरहमी से हत्या, खून से लथपथ मिले शव
    double murder of two salesman in kaushambi

    दो सेल्समैन के रक्तरंजित शव मिले

    कौशांबी में शराब की दुकान के बाहर सो रहे दो सेल्समैनों के रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह लोगों ने रक्तरंजित शव देखे तो हड़कंप मच गया। घटना कोखराज थाना से थोड़ी दूर की है, जहां देशी शराब और अंग्रेजी शराब की दुकाने हैं। शराब की दुकानों के सेल्समैनों की हत्या कर शव चारपाई पर पड़ा हुआ मिला। सुबह लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर एसपी, एएसपी, सीओ सिराथू सहित कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस जांच में जुट गई।

    एसपी ने कहा- पुलिस कर रही है जांच

    एसपी अभिनंदन ने बताया कि शराब की दुकानों के दो सेल्समैनों की हत्या हुई है। प्रथम दृष्टया हत्या आपसी रंजिश अथवा लेनदेन का प्रतीत हो रहा है। हत्या किन कारणों से की गई है अभी इसकी जांच की जा रही है। बता दें, यूपी में अपराधी बेखौफ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बीते दिनों गाजियाबाद में पत्रकार विक्रम जोशी को छेड़खानी का विरोध करने पर गोली मार दी गई थी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। वहीं, कानपुर में लैब टेक्नीशियन की अपहरण के बाद हत्या कर शव नदी में फेंक दिया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+