Indian Railways की मालगाड़ी कटनी में बेपटरी, ट्रेनों का संचालन प्रभावित नहीं, ट्रैक क्लीयर करने का प्रयास जारी
Indian Railways की मालगाड़ी मध्य प्रदेश के कटनी में बेपटरी हुई। गुरुवार देर रात आई रिपोर्ट के अनुसार ट्रैक बाधित होने के बाद क्लीयर करने का काम जारी है।

Indian Railways को संचालन में परेशानी का सामना करना पड़ा। मध्य प्रदेश के कटनी स्टेशन के पास गुरुवार को सीमेंट से लदी एक मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतर गए।
अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना दोपहर में हुई। रूट पर एक अतिरिक्त लाइन होने के कारण यात्री ट्रेनों की आवाजाही पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। पटरी से उतरने के तुरंत बाद ट्रैक को साफ करने का काम तुरंत शुरू कर दिया गया।
#WATCH | Madhya Pradesh: Four wagons of a goods train, loaded with cement, derailed near Katni station earlier today. Operation to clear the track was immediately started. pic.twitter.com/HskXwXY2pw
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) May 11, 2023
अधिकारियों ने बताया कि घटना के समय ट्रेन छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से सीमेंट ले जा रही थी। मालगा़ड़ी बेपटरी होने के बाद लाइन को बहाल करने के प्रयास जारी हैं।
इससे पहले, एक बर्धमान-बंडेल लोकल ट्रेन बुधवार रात पश्चिम बंगाल के बर्धमान में शक्तिगढ़ रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गई। हादसा रात करीब 9.20 बजे हुआ और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे।












Click it and Unblock the Notifications