MP Katni इंडस्ट्रियल एरिया की प्लास्टिक फैक्ट्री में अग्निकांड, लाखों का माल जलकर ख़ाक

एमपी के कटनी की एक फैक्ट्री में भीषण अग्निकांड हो गया। पूरी फैक्ट्री भीषण आग की लपटों से घिर गई। प्रशासन को खबर लगते ही आग बुझाने मौके पर आधा दर्जन से ज्यादा दमकल की गाडियां पहुंची है।

fire incident katni

Fire in plastic factory Katni: मध्य प्रदेश के कटनी इंडस्ट्रियल एरिया की प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। जिसकी खबर लगते ही आग बुझाने दमकल की आधा दर्जन से गाडियां मौके पर पहुंची है। राहत बचाव कार्य जारी है। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

Recommended Video

    MP Katni इंडस्ट्रियल एरिया की प्लास्टिक फैक्ट्री में अग्निकांड, लाखों का माल जलकर ख़ाक

    घटना माधव नगर के बरगवां इलाके में हुई। इस एरिया में कई फैक्ट्री और गोदाम है। मौके पर एसडीएम, पुलिस और नगर निगम दमकल विभाग के अधिकारी पहुंचे है। कोशिश की जा रही है कि यह आग आसपास की अन्य फैक्ट्रियों तक न पहुंचे।

    बताया जा रहा है कि गुरुनानक सतनाम पॉलिमर प्लास्टिक फैक्ट्री में सुबह नौ बजे के करीब आसपास के लोगों ने धुंआ उठते हुआ देखा। उस वक्त फैक्ट्री बंद थी। वहां कोई भी मौजूद नहीं था। प्रशासन को खबर मिलते ही आग बुझाने के लिए दमकल की गाडियां पहुंचाई गई।

    aag

    कलेक्टर अवि प्रसाद का कहना है कि आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पहला प्रयास आग पर काबू पाना है। विकराल आग बुझाने कटनी समेत आसपास की फैक्ट्रियों से भी दमकल वाहन बुलाए गए है। जरुरत पड़ने पर जबलपुर से भी गाडियां बुलाई जायेगी।

    katni fire incident

    जानकारी के मुताबिक अग्निकांड का शिकार हुई इस फैक्ट्री में कैमिकल भी मौजूद रहा और प्लास्टिक क्रॉकरी बनाने का कच्चा मटेरियल बड़ी तादात में था। इस वजह से आग बढ़ती ही गई। फोम टेंडर भी बुलाए गए है.

    आसपास मौजूद अन्य फैक्ट्री संचालक दहशत में है। आग बुझाने में जुटी गाड़ियों से अब तक डेढ़ सौ राउंड पानी का उपयोग हो चुका है। फैक्ट्री की दोनों मंजिल इस आग की जद में है। दोपहर तक एक हिस्से में तो आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन दूसरे हिस्से की तरफ आग अभी नहीं ब्नुझी है। हादसे में करोड़ों रुपये के नुकसान का आंकलन किया गया है। जिसमें कई महंगी मशीने भी आग में जलकर ख़ाक हो गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+