Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Katni EOW Raid में लग्जरी कार वाला करोड़पति सरकारी मैनेजर बेनकाब, अनिल राय पर चना कालाबाजारी के भी आरोप

EOW raid in katni: मध्य प्रदेश में कालीकमाई करने वाले धनकुबेरों पर एक्शन जारी हैं। जबलपुर ईओडब्ल्यू की टीम ने कटनी जिले के सहकारी सहायक समिति प्रबंधक अनिल राय के ठिकानों पर ताबड़तोड़ मारे। जहां से करोड़ों की चल-अचल संपति का खुलासा हुआ हैं। करीब दो दशक की नौकरी में राय करोड़ों का आसामी बन गया।

EOW के जबलपुर डीएसपी ए बी सिंह ने बताया कि अनिल राय कटनी जिले के रीठी तहसील में ग्राम देवरी कला में सहायक समिति प्रबंधक के पद पर है। उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिली थी। जो जांच परीक्षण में सही पाई गई।

अदालत से सर्च वारंट जारी करवाकर अनिल राय के कटनी स्थित पन्ना मोड़ आवास पहुंची। वहां कोई नहीं था। इसके बाद पैतृक निवास देवरीकला में दबिश दी गई। कई साल तक अनिल रीठी समिति में सेल्समैन के पद पर रहे हैं और वर्तमान में सहायक प्रबंधक के पद पर पदस्थ हैं।

EOW raid in katni

बताया गया कि छापे के दौरान ईओडब्ल्यू को टीम को अनिल राय के घर से लाखों का कैश, कई लग्जरी गाडियां, कई एकड़ जमीन और प्लाट की रजिस्ट्रियां और गोल्ड सिल्वर के जेवरात मिले हैं। परिवार के सदस्यों के दर्जन भर बैंक खातों का भी पता चला हैं। जिनकी जांच जारी हैं।

EOW ने अब तक की जांच में ये किया बरामद
नकद ₹9 लाख 30 हजार रुपए
एक्सयूवी फोर व्हीलर 2
टू व्हीलर 6
बैंक में फिक्स डिपॉजिट ₹ 450000/-
प्लॉट की रजिस्ट्री 4
18 एकड़ जमीन 3 रजिस्ट्री
गोल्ड ज्वेलरी आधा किलो
चांदी 2 किलो
EOW raid in katni

बताया जाता है कि अनिल राय कटनी जिले में लंबे समय से पदस्थ हैं। उनकी कार्यप्रणाली संदिग्ध रही हैं। कई बार उनके खिलाफ चना की कालाबाजारी के आरोप लगते रहे। उनके खिलाफ कई विभागीय जांच भी लंबित हैं। किसानों ने भी अनिल के खिलाफ भोपाल मुख्यालय तक कई शिकायतें की थी। अब ईओडब्ल्यू गहराई से पूरी पड़ताल कर रहा हैं। जांच टीम बैंक लॉकर के बारे में भी जानकारी हासिल कर रही हैं। जिसके खुलने के बाद और खुलासे होंगे।

{document1}

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+