CBI Raid: रंगे हाथ रिश्वत लेते रेलवे का सीनियर डीएमई गिरफ्तार, जबलपुर टीम का कटनी में एक्शन
रेलवे में हाइड्रोलिक मशीन के बिल भुगतान के एवज में रिश्वत लेने वाले डीएमई को जबलपुर सीबीआई टीम ने दबोंचा हैं। आरोपी के खिलाफ कटनी में कार्रवाई की गई।

CBI Raid: सीबीआई के हत्थे चढ़े सीनियर डीएमई की खबर से पश्चिम मध्य रेल जोन महकमे में हड़कंप मच गया। कटनी में पदस्थ आरोपी एसके सिंह के खिलाफ कारवाई की गई। जबलपुर सीबीआई टीम को ग्वालियर निवासी अंकित शर्मा ने शिकायत की थी कि उसका हाइड्रोलिक मशीन का काफी समय से रेलवे का भुगतान बाकी हैं। इस सिलसिले में संबंधित विभाग के अधिकारी सीनियर डीएमई एसके सिंह बिल भुगतान में आनाकानी कर रहे हैं। भुगतान के एवज में 70 हजार रुपए की रिश्वत की डिमांड की गई। जिसका सौदा 40 हजार रुपए में तय हुआ।

सीबीआई अधिकारियों ने फरियादी की शिकायत की जांच का परीक्षण किया तो सही पाई गई। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से जब फरियादी ने आरोपी को रिश्वत दी तो उसे दबोंच लिया गया। कारवाई करने पहुंची जबलपुर सीबीआई टीम के अधिकारियों ने बताया कि शिकायतकर्ता का 30 लाख रुपए का बिल पेंडिंग था। लंबे समय से वह भाटक रहा था। मंडल और जोन स्तर के अधिकारियों से भी शिकायत की गई थी। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। जब वह परेशान हो गया तो उसने सीबीआई को पत्र लिखा। आरोपी को सीबीआई टीम ने अरेस्ट करते हुए शिकायत से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं।


इधर इस मामले की खबर लगते ही रेल प्रशासन ने भी आरोपी अधिकारी के खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश जारी कर दिए हैं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि अधिकारी के कार्यकाल के दौरान इस तरह से कितने और बिलों का भुगतान हुआ। खबर है कि विभागीय कार्यों में एसके सिंह के खिलाफ पहले भी कई तरह की अनियमितताएं उजागर होती रही हैं। लेकिन वह किसी तरह बच निकलता था। लेकिन सीबीआई के शिकंजे में फंसने के बाद अब रेल प्रशासन भी आरोपी के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने के मूड में हैं। जबलपुर रेल मंडल में भी इस एक्शन को लेकर कई तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।

ये भी पढ़े- PhonePe जैसे UPI अकाउंट से ट्रेन में रिश्वत , WCR जबलपुर विजलेंस टीम ने TTE को पकड़ा,












Click it and Unblock the Notifications