Kasganj में पेशाब कांड: किन्नर बनने से किया मना तो सिर मुंडवाकर पिलाया पेशाब, मारपीट कर लूटे रुपए
उत्तर प्रदेश में एक और घिनौना पेशाब कांड हुआ है। कासगंज जिले में कुछ किन्नरों द्वारा एक युवक से मारपीट और लूट के बाद पहले उसका मुंडन किया गया और फिर जबरन पेशाब भी पिलाया गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वहीं मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है और मामला दर्ज कर के पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि ये लोग, युवक पर किन्नर बनने का दबाव भी बना रहे थे।
किन्नर बनने का दबाव बना रहे थे आरोपी
आपको बता दें कि ये पूरा मामला जनपद कासगंज के थाना सहावर क्षेत्र के बसई गांव का है। यहां के रहने वाले पीड़ित रफीकुल ने जानकारी देते हुए बताया कि वह गंजडुंडवारा के इमामबख्श के रहने वाले किन्नर चांदनी के घर पर खाना बनाता है। अपनी जीविका चलाने के लिए रफीकुल उसी के साथ नाचने गाने के लिए भी जाता है। रफीकुल का कहना है कि चांदनी के कुछ किन्नर दोस्त उसे जबरन किन्नर बनने का दबाव बना रहे हैं। विरोध करने पर उसे धमकी दी जा रही थी।

मुंडन, जबरन पिलाया पेशाब और मारपीट
घटना के बारे में जानकारी देते हुए रफीकुल ने बताया कि 26 जुलाई को कासगंज से काम करके जब वो घर लौट रहा था। तभी जौहरी ईंट भट्ठे के पास चांदनी के किन्नर दोस्तों ने उसे घेर लिया। इसमें लाली, रिचा, करीना, मोहम्मद असीन और पवन थे। इसके बाद ये लोग पीड़ित को जबरन झाड़ियों में ले गए और उसके साथ मारपीट करने लगे। साथ ही उसके 10 हजार रुपये भी छीन लिए। विरोध करने पर उसका मुंडन कर दिया। इतना ही नहीं, उन लोगों ने पीड़ित को पेशाब भी पिलाया।

वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज
पीड़ित बताता है कि उसके चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग वहां इखट्टा हो गए, जिन्हे देख आरोपी किन्नर वहां से भाग खड़े हुए। जिसके बाद उसने थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया। आपको बताते चलें कि घटना दो दिन पुरानी है लेकिन इसका वीडियो अब वायरल हुआ। ये वीडियो आरोपी किन्नरों के किसी साथी किन्नर द्वारा रिकॉर्ड की गई है।

पांचों किन्नरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
वहीं इस मामले में सहावर इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह का कहना है कि 'वायरल वीडियो संज्ञान में है। किन्नरों ने युवक के साथ गलत काम किया है। जो कि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामल में तीन किन्नरों और दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। साथ ही सभी आरोपियों को कांशीराम कॉलोनी गंजडुंडवारा के पास से गिरफ्तार भी कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।'












Click it and Unblock the Notifications