तहसील में शिकायत सुनते समय चलने लगी चप्पलें, बुलानी पड़ी पुलिस, पुरुष ही नहीं महिलाएं भी भिड़ीं, देखें Video
Video of a fight in Sahawar Tehsil of Kasganj: उत्तर प्रदेश के कासगंज जनपद से मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिलाओं द्वारा एक दूसरे पर जमकर चप्पल चलाया जा रहा है।
इसके अलावा पुरुष भी वीडियो में दिखाई दे रहे हैं जो पुरुषों के साथ मारपीट कर रहे हैं। यह वीडियो कासगंज जनपद के सहावर तहसील परिसर का बताया जा रहा है। तहसील में स्थित उप निबंधन कार्यालय में किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी।

बताया जा रहा है कि शनिवार को दोपहर में कासगंज जनपद के सहावर तहसील में स्थित उप निबंधन कार्यालय में दो पक्ष पहुंचे हुए थे। वहां किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। दोनों पक्ष से महिला और पुरुष भी वहां मौजूद थे।
एक दौरान देखते ही देखते दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमलावर हो गए। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों की महिलाओं ने चप्पल निकाल लिया और चप्पल निकाल कर एक दूसरे पक्ष की महिलाओं के ऊपर हमला करने लगीं। वहीं पुरुषों में भी मारपीट हो गया।
तहसील परिसर में मारपीट होता देख वहां हड़कंप मच गया। इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने मारपीट का वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने वाले द्वारा बाद में इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वहीं तहसील पल्सर में मौजूद कुछ लोगों ने 112 डायल कर पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा कर शांत कराया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में किसी भी पक्ष द्वारा शिकायत नहीं की गई है। यदि कोई शिकायत करता है तो शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications