सल्फास गोली से नहीं हुई थी प्रेमी-प्रेमिका की मौत, पोस्टमॉर्टम के बाद कातिल निकला लड़की का परिवार

कासगंज। उत्तर प्रदेश के जनपद कासगंज में बीते एक जुलाई को मिले प्रेमी युगल के शवों का सोरों कोतवाली पुलिस ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद खुलासा कर दिया। दोनों ने आत्महत्या नहीं की थी बल्कि युवती के परिजनों ने अपनी बदनामी बचाने को लेकर उसका गला दबाकर हत्या कर दी थी।

postmortem report reveals the accused of the couple murder

आपको बता दें कि बीती एक जुलाई को कासगंज के कोतवाली सोरों क्षेत्र के भागीरथी गुफा के पास खेत में प्रेमी-प्रेमिका के शव पड़े मिले थे। जिसकी सूचना इलाका पुलिस को दी गयी थी। वहीं खेत में प्रेमी प्रेमिका के शव पड़े मिले थे। दोनों शवों की शिनाख्त सोरों थाना क्षेत्र के गांव होडिलपुर निवासी कुंवरपाल और नेहा के रूप में हुई थी।

postmortem report reveals the accused of the couple murder

जानकारी के मुताबिक दोनों युवक और युवती के आपस में प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों शवों के पास सल्फाज के खाली रेपर भी पड़े हुए थे। जिससे जहर खाकर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही थी। जबकि मृतक युवक का पिता हत्या की आशंका जता रहा था। यह बात प्रेमिका के परिजनों को पसंद नहीं थी। इसलिए वे आपस में प्यार करने वालों के जान के दुश्मन बन गए और उन्होंने परिवार की इज्ज़त और साख बचाने के लिए दोनों की जान ले ली। वहीं पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने दूध का दूध पानी का पानी कर दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दोनों की गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+