Kasganj Train Woman: बेहोश होकर रेलवे ट्रैक पर गिरी महिला, ऊपर से गुजरी मालगाड़ी, खरोंच तक नहीं आई, VIDEO

Kasganj Train Woman: उत्तर प्रदेश के कासगंज में रेल पटरी पर गिरी एक महिला के ऊपर से मालगाड़ी गुजरने की वीडियो वायरल हो रही है। हादसे में बाल-बाल बची महिला को पटरी पर देखकर वहां मौजूद लोगों की सांसें थम गईं। महिला पटरी पर लेटी रही और ट्रेन ऊपर से गुजरती रही।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला दवा खरीदने के लिए घर से निकली, लेकिन रेलवे पटरी क्रॉस करते समय उसे चक्कर आया और वह बेहोश होकर दो पटरियों के बीच गिर गई।

Kasganj Train Woman

Recommended Video

    Kasganj Train Woman: बेहोश होकर रेलवे ट्रैक पर गिरी महिला, ऊपर से गुजरी मालगाड़ी, खरोंच तक नहीं आई

    सूत्रों के मुताबिक जब हरि प्यारी नाम की महिला बेहोश होकर ट्रैक पर गिरी, वहां कुछ स्थानीय लोग मौजूद थे। मालगाड़ी की कुछ बोगियां उसके ऊपर से गुजरने के बाद भी महिला को होश नहीं आया।

    स्थानीय लोगों ने महिला को खतरे में देखने के बाद उसे शांत रहने और ट्रैक पर पड़े रहने को कहा। लोगों के चिल्लाने के बीच हरि प्यारी ने को होश आया। ट्रैक पर दौड़ती दिखी मालगाड़ी को देखने के बाद उसकी सांसें अटक गईं।

    मालगाड़ी रुकने के बाद स्थानीय लोगों ने उसे सुरक्षित रेलवे लाइन से बाहर खींचा। बेहोश होने के बाद महिला के सिर में हल्की चोट आई। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए।

    सरकारी रेल थाना (जीआरपी) कासगंज थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि एक महिला रेलवे ट्रैक के बीच में गिर गई थी, मालगाड़ी उसके ऊपर से गुजर गई लेकिन उसे कोई नुकसान नहीं हुआ।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+