कौन था चंदन गुप्ता, जिसका बदला लेने जामिया पहुंचा था गोपाल
कासगंज। दिल्ली के जामिया नगर इलाके में गोली चलाने वाले युवक की फेसबुक प्रोफाइल देखने के बाद यूपी के कासगंज में हिंसा के दौरान मारे गए चंदन गुप्ता का मामला चर्चा में आ गया। दरअसल, युवक ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर एक पोस्ट में लिखा है 'चंदन भाई ये बदला आपके लिए'। यही नहीं बुधवार को भी युवक ने चंदन की फोटो शेयर की थी, जिसपर लिखा था, आज ही के दिन दो साल पहले तिरंगा यात्रा निकाल रहे चंदन गुप्ता की हत्या कर दी गई थीं। हम आपको कासगंज हिंसा की पूरी कहानी बताते हैं।

कासगंज हिंसा, चंदन गुप्ता हत्याकांड
26 जनवरी 2018, गणतंत्र दिवस के मौके पर यूपी के कासगंज में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान दो गुटों के बीच विवाद हो गया था। इसी बीच अभिषेक गुप्ता उर्फ चंदन गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। चंदन की उम्र 20 साल थी। वो बीकॉम फाइनल ईयर के स्टूडेंट थे और घर के छोटे बेटे थे। चंदन के पिता का नाम सुशील गुप्ता है, जो एक प्राइवेट हॉस्पिटल में कंपाउंडर हैं। मां संगीता गुप्ता हाउसवाइफ हैं। चंदन के एक बड़े भाई और एक बड़ी बहन हैं।

कासगंज में कई दिनों तक लगा रहा था कर्फ्यू
इस घटना के बाद कासगंज हिंसा की आग में जल उठा था। कई वाहन और दुकानों में आग लगा दी गई थी। कासगंज में कई दिनों तक कर्फ्यू लगा रहा। करीब एक सप्ताह के बाद शहर में हालात सामान्य हुए थे। चंदन गुप्ता हत्या में मुख्य आरोपी तीन भाई सलीम, वासिम और नसीम थे, जिसमें पुलिस सलीम को गिरफ्तार कर चुकी है।

गोपाल ने लिखा था- पहला बदला तेरा होगा भाई
दिल्ली के जामिया नगर में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर गोली चलाने वाला युवक गोपाल फेसबुक पर लगातार एक्टिव था। गोपाल ने अपने फेसबुक पर चंदन गुप्ता की हत्या का बदला लेने का भी जिक्र किया है। गोली चलाने से पहले भी वह फेसबुक पर लाइव हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications