कासगंज: खेत में मिला युवक-युवती का शव, ऑनर किलिंग की आशंका

कासगंज। यूपी के कासगंज जिले में युवक-युवती के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके से तीन खाली सल्फास के रैपर, एक पैकिंग बंद रैपर मिला है। खेत में युवक का शव अर्द्धनग्न अवस्था में मिलने से क्षेत्रीय लोगों द्वारा ऑनर किलिंग की आशंका जताई जा रही है।

dead body girl and boy found in kasganj

युवक की पैंट की जेब से मिला सल्फास का पैकेट

दोनों शवों की शिनाख्त कासगंज जिले के सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव होडिलपुर निवासी कुंवरपाल और नेहा के रूप में हुई। शवों की सूचना पर परिजन और क्षेत्रीय लोगों के साथ पुलिस के आलाधिकारियों के साथ भारी मात्रा में पुलिस फोर्स ने पहुंचकर घटना स्थल की जांच की। पुलिस को मौके से तीन सल्फास के खाली रैपर और युवक की पैंट की जेब से एक सल्फास का बंद पैकेट मिला है।

dead body girl and boy found in kasganj

रात में बुला ले गई थी लड़की

मृतक युवक के पिता डालचंद्र ने बताया कि युवती नेहा रात 11 बजे घर से बुलाकर लाई थी और जहां लाकर दोनों की हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अशोक कुमार शुक्ल भी पहुंच गए। उन्होंने कहा कि प्रथमदृष्टया सुसाइड का मामला लग रहा है। हत्या या आत्महत्या की जानकारी करने के लिए दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+